Manipur Violence: इंफाल में बीजेपी नेताओं का घर फूंकने की कोशिश, सुरक्षाबलों से झड़प में दो घायल

Manipur Violence, RAF, BJP, Imphal

Manipur Violence

विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा खत्म नहीं हो रही है। शुक्रवार की पूरी रात सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच झड़प होती रही। इस दौरान दो लोग घायल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार सुबह दी। पुलिस का कहना है कि लगभग 1,000 लोगों की भीड़ इंफाल में महल परिसर के पास की इमारतों को जलाने की कोशिश करने के लिए एक साथ आई थी। भाजपा नेताओं के घरों को आग लगाने की कोशिश की गई।

अफसरों के मुताबकि, मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचंदपुर जिले के कंगवई से पूरी रात गोलीबारी की सूचना मिली। इंफाल पश्चिम के इरिंगबाम पुलिस थाने में भी लूट की कोशिश की गई। हालांकि, कोई हथियार चोरी नहीं हुआ था। दंगाइयों को एकत्र होने से रोकने के लिए सेना, असम राइफल्स और मणिपुर रैपिड एक्शन फोर्स ने राज्य की राजधानी में आधी रात तक संयुक्त मार्च किया।

Advertisment

आरएएफ ने चलाईं रबड़ की गोलियां

लगभग 1,000 लोगों की भीड़ महल परिसर के पास की इमारतों को जलाने की कोशिश करने के लिए एक साथ आई थी। आरएएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलाईं। एक और भीड़ ने विधायक बिस्वजीत के घर में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, आरएएफ कॉलम ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

भाजपा दफ्तर घेरा, अध्यक्ष के घर में तोड़फोड़ की कोशिश

आधी रात के बाद सिंजेमाई में एक अन्य भीड़ ने भाजपा कार्यालय को घेर लिया, लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकी क्योंकि सेना के एक दस्ते ने इसे तितर-बितर कर दिया। इसी तरह, आधी रात के करीब इंफाल में पोरमपेट के पास भाजपा (महिला) अध्यक्ष शारदा देवी के घर में भीड़ ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने युवकों को खदेड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ