Kal Ka Mausam: कल भी होगी बारिश! 6 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, आंधी-बिजली और गिरेंगे ओले; जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

उत्तर भारत में ठंड का एहसास अब कम हो रहा है लेकिन गर्मी की जगह पहले बारिश ने दस्तक दे दी है. IMD के अनुसार, देश के 6 राज्यों में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी नया अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि कल यानी 20 फरवरी को देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है.

WEATHER.jpg_7a4c4c

उत्तर भारत में ठंड का एहसास अब कम हो रहा है लेकिन गर्मी की जगह पहले बारिश ने दस्तक दे दी है. IMD के अनुसार, देश के 6 राज्यों में एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी नया अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि कल यानी 20 फरवरी को देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार, दिल्ली में 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन तापमान में अब बढ़ोतरी जरूर होगी और दिन में गर्मी का एहसास होगा. वहीं, दिल्ली में AQI के स्तर में सुधार हुआ है और ग्रैप के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को बुधवार को हटा दिया गया है. बता दें कि दिल्ली में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम

बिहार में अब आने वाले सप्ताह में गर्मी बढ़ने वाली है. बिहार में तापमान अचानक से 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. IMD के अनुसार, गया, पटना, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर और दरभंगा में गर्मी पड़ सकती है. वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. बीते दिन बारिश होने के कारण कई शहरों में तापमान गिरने से ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है. वहीं, आईएमडी के अनुसार, देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, बिजनौर, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर में ठंड बढ़ी है. लखनऊ में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम

आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. शिमला, चंबा, बिलासपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और सोलन में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के कारण इन शहरों में तापमान कम रहेगा और ठंड एक बार फिर से मुश्किलें बढाएगी. शिमला में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी को बारिश होने की संभावना है. IMD ने नैनीताल, उत्तर काशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और चमोली जिले में बारिश होने की संभावना है. बारिश होने से तापमान में भी कमी आने की संभावना है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी को एमपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. जिसमें राजगढ़, धार, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, शाहजहांपुर, आगरा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में बारिश होने के आसार हैं.

ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर और मुरैना में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. भोपाल में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

झारखंड में कैसा रहेगा कल मौसम

IMD के अनुसार, झारखंड में 24 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है. आईएमडी के अनुसार, यहां बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, रांची, हजारीबाग, पलामू, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम के इलाके में बारिश होने के आसार हैं. रांची में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

राजस्थान में कल का मौसम?

राजस्थान में 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि बीते दिनों बारिश होने से कुछ जिलों में तापमान कम होने की संभावना है, जिसमें जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सीकर, भरतपु, श्रीगंगानगर शामिल हैं.

विज्ञापन

तमिलनाडु और केरल में बिगड़ेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार और रविवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. 23 और 24 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु के कई राज्यों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा.

देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 20 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक 6 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है और इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. जिसमें उत्तराखंड, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ