---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

AI समिट में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, 7 साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे जियो और रिलायंस

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के MD मुकेश अंबानी ने भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में ले जाने के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जियो और रिलायंस अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे.

---विज्ञापन---

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्रांति में जियो को केंद्र में रखते हुए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया. मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो मिलकर अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. यह निवेश एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर्स और घरेलू एआई मॉडल विकसित करने में खर्च किया जाएगा. यह निवेश भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी तस्वीर बदल देगा.यह सट्टेबाजी वाला निवेश नहीं है, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के लिए अनुशासित पूंजी है, जो दशकों तक स्थायी आर्थिक मूल्य और रणनीतिक मजबूती पैदा करेगी.

एआई का सर्वश्रेष्ठ दौर अभी आना बाकी

अंबानी ने समिट में संबोधन के दौरान एआई के भविष्य पर जोर देते हुए कहा कि एआई का सबसे अच्छा दौर अभी आना बाकी है. यह तकनीक भारत में अत्यधिक समृद्धि और अवसरों का नया युग ला सकती है. उन्होंने दुनिया में चल रही बहस का जिक्र किया कि क्या एआई से ताकत कुछ लोगों के हाथों में सिमट जाएगी या यह सभी के लिए अवसरों का माध्यम बनेगा. मुकेश अंबानी ने भारत को 21वीं सदी की एआई महाशक्ति बनाने का संकल्प दोहराते हुए इसे रिलायंस का अब तक का सबसे बड़ा और साहसिक दांव बताया है.

---विज्ञापन---

एआई से नहीं जाएंगी नौकरियां

मार्केट में एआई के कारण होने वाली छंटनी के डर पर बात करते हुए अंबानी ने कहा कि एआई काम को खत्म नहीं करेगा, बल्कि यह उच्च-कौशल वाले रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि एआई भारत के युवा टैलेंट को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा.

मुकेश अंबानी ने दिया संदेश

मुकेश अंबानी ने कहा कि आज दुनिया एआई को लेकर दोराहे पर खड़ी है. एक रास्ता महंगे और नियंत्रित डेटा वाले एआई की ओर जाता है, जबकि दूसरी तरफ रिलायंस का विजन है, किफायती और सुलभ एआई, जो हर भारतीय को सशक्त बनाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि रिलायंस का लक्ष्य एआई को केवल अमीरों की तकनीक न रखकर, इसे भारत के हर नागरिक तक पहुंचाना है. जिस तरह कंपनी ने मोबाइल डेटा की लागत को काफी कम किया था, उसी तरह अब ‘एआई इंफरेंसिंग’ की लागत भी कम की जाएगी. अंबानी ने जोर दिया कि भारत एआई को किराए पर नहीं ले सकता. उनका लक्ष्य है कि इंटेलिजेंस को कनेक्टिविटी जितना सर्वव्यापी और किफायती बनाया जाए.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 19, 2026 12:53 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola