गुजरात में हिंसा: जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने की नोटिस पर भड़के लोग, एक की मौत, DSP समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Gujarat Violence, Junagadh, anti-encroachment drive

Gujarat Violence

विज्ञापन

Gujarat Violence: गुजरात के जूनागढ़ जिले में शुक्रवार रात एक अवैध दरगाह को लेकर जमकर बवाल हुआ। दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस पर लोग भड़क गए। भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया। मजेवड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी पर हमला कर गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस थाने पर पत्थरबाजी भी की गई। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। जबकि डिप्टी एसपी और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

500-600 लोगों ने पुलिस थाने पर बोला हमला

जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। शुक्रवार की रात करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी।

विज्ञापन

रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा। आगे की जांच जारी है।

सबूत देने के लिए 5 दिन का दिया समय

विज्ञापन

दरअसल, जूनागढ़ नगर निगम के अधिकारी मजेवाड़ी गेट के सामने दरगाह के बाहर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाने पहुंचे थे। नागरिक निकाय के नोटिस में कहा गया है कि दरगाह अवैध रुप से बनाई गई थी। अधिकारियों ने सबूत पेश करने के लिए पांच दिनों की समय सीमा दी कि दरगाह को कानूनी तरीके से बनाया गया था अन्यथा इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। ध्वस्तीकरण का प्रबंधन को इसका खर्च वहन करना होगा।

इस नोटिस से हंगामा मच गया और उपद्रवी दरगाह के पास जमा हो गए और पुलिस पर पथराव किया। जैसे ही हिंसा भड़की, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को इलाके में भेजा गया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ