साल 2024 में युनाइटेड नेशन में सेवा देने के दौरान भारत के दो सैनिक ब्रिगेडियर अमिताभ झा और हवलदार संजय सिंह शहीद हो गए थे। अब यानी साल 2025 में भारतीय शांति सैनिकों को विश्व निकाय द्वारा मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें, हर साल के मई महीने में इंटरनेशनल संयुक्त राष्ट्र शांति दिवस मनाया जाता है और एक समारोह आयोजित करके शांति सेना में काम करने वाले सैनिकों को सम्मानित किया जाता है। भारत का रक्षा मंत्रालय दुनिया के देशों में चौथे पायदान पर है जो शांति स्थापना के लिए अपने सैनिकों को योगदान देने के लिए दूसरे देशों में भेजता है।
कितने सैन्य और पुलिसकर्मी तैनात हैं?
भारतीय सेना से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल अभी 5,300 भारतीय सैनिक मीडिल अफ्रीकन कंट्री अबेई, कांगो, लेबनान, सोमालिया, साउथ सूडान और वेस्ट सहारा में तैनात हैं। रक्षा मंत्रालय ने न्यूज24 को बताया कि शांति सैनिक दिवस के मौके पर विश्व संस्था के मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस मौजूद रहेंगे। वे 1948 से अब तक, विश्व निकाय में अपनी सर्विस के दौरान जान गंवाने वाले 4,400 से ज्यादा शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। गुतारेस एक समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे।
पिछले साल कितनों ने दी थी सेवाएं?
इसमें पिछले साल यूएन के तहत सर्विस करते हुए अपनी जान गंवाने वाले 57 सैन्य, पुलिस और असैन्य शांति सैनिकों को मरणोपरांत डैग हैमरशॉल्ड पदक दिए जाएंगे। इससे जुड़े बयान में बताया गया कि इस साल के इंटरनेशनल डे ऑफ यूनाइटेड नेशन पीस पीकर का विषय ‘शांति स्थापना का भविष्य’ है। यह इस बात पर जोर देता है कि पिछले साल सितंबर में ग्लोबल लीडर्स के अपनाए गए ‘भविष्य के लिए समझौते’ में बदलती दुनिया को देखते हुए शांति स्थापना को अपनाने की प्रतिबद्धता भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- ‘मैं हिंदुस्तान का हूं…’, राजनाथ सिंह ने POK की तुलना महाराणा प्रताप के भाई शक्ति से क्यों की?
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
7 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
7 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
10 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
17 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
17 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines