हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Indian Railways: ट्रेन की टिकटें होंगी सस्ती? चुकाया गया 1.93 लाख करोड़ का कर्ज, रेल मंत्री ने संसद में क्या-क्या बताया?

भारतीय रेलवे पर चढ़ा कर्ज उतर गया है और अब रेलवे आगे होने वाली कमाई से विकास कार्य करेगा. वहीं यात्रियों को भी फायदा होगा. रेल मंत्री ने संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में कई जानकारियां दी.

विज्ञापन
रेलवे ने हाल ही में ट्रेन की टिकटों का किराया बढ़ाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला है.

देशभर के ट्रेन यात्रियों को जल्दी ही सस्ते सफर का तोहफा मिल सकता है, इसके संकेत खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए हैं. राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे ने 1.93 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है. पिछले 5 साल में इतना कर्ज चुकाया गया. इस कर्ज का ब्याज भी चुका दिया गया है और नया कर्ज भी नहीं लिया गया है. रेलवे ने 5 साल में नया कर्ज लेने से दूरी भी बनाई है. क्योंकि रेलवे पर पहले से ही ज्यादा कर्ज था, जिसे चुकाने के बाद ही नया कर्ज मिल सकता है. क्योंकि रेलवे ने कर्ज चुका दिया है तो अब होने वाली इनकम से यात्रियों को फायदा हो सकता है.

कर्ज चुकाने के साथ सर्विस को बेहतरीन बनाया

रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने रेलवे में विकास कार्यों पर ज्यादा पैसा खर्च करने का फैसला किया है. इस दिशा मेें कदम बढ़ाते हुए सरकार ने रेलवे की सर्विस को बेहतरीन करने की योजना बनाई. रेलवे के डिजिटलाइजेशन की ओर कदम बढ़ाए. केंद्र सरकार ने पिछले कुछ साल में रेलवे को जो बजट दिया, उससे जहां कर्ज चुकाने में मदद मिली. वहीं बजट का इस्तेमाल रेलवे की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, ट्रेनों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, ट्रेनों का विस्तार करने, नई ट्रेनें बनाने, मेट्रो स्टेशन बनाने में किया गया. इस फायदा यह हुआ कि रेलवे के यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ.

93000 करोड़ सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाए

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पहले रेलवे को विकास कार्यों के लिए कर्ज लेना पड़ता था. लेकिन मोदी सरकार के राज में कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि सरकार ने बजट इतना आवंटित किया कि कर्ज भी चुका दिया और नई ट्रेनों के अलावा नई रेल सुविधाएं भी लोगों को दी गईं. रेलवे ने 2021-22 से अब तक करीब 93 हजार करोड़ का सिर्फ ब्याज चुकाया है. करीब 1 लाख करोड़ रुपये मूल कर्ज चुकाया है. कोरोना महामारी के दौरान रेलवे विभाग को केंद्रीय वित्त मंत्रालय से 79000 करोड़ का कर्ज लेना पड़ा था. जिसे चुका दिया गया है और पहले से लिया हुआ कुछ कर्ज भी इसके साथ चुका दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola