हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Train Tatkal Ticket Booking: 1 जुलाई 2025 से बदल जाएंगे नियम, यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?

Train Tatkal Ticket Booking New Rule: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट की तत्काल बुकिंग के नियमों में बदलाव किए हैं। यह बदलाव आने वाली 1 जुलाई से लागू होंगे। अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं, तो नए बदलावों के बारे में जान लें।

विज्ञापन

Train Tatkal Ticket Booking New Rule: भारत में लाखों लोग रोज ट्रेन में सफर करते हैं। रेलवे समय-समय पर यात्रा से जुड़े नियमों में बदलाव करता रहता है। इसका उद्देश्य यात्रियों के सफर को आसान बनाना है। रेलवे ने ट्रेन में तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिन्हें अगले महीने की पहली तारीख (1 जुलाई 2025) से लागू किया जाएगा। नए नियमों के तहत कई बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा।

क्या-क्या हुए बदलाव?

भारतीय रेलवे ने जो बदलाव किए हैं, उनमें सबसे पहला बदलाव IRCTC पर बुकिंग के लिए आधार OTP जरूरी होगा। इसका मतलब है कि 1 जुलाई से वही लोग तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे, जो IRCTC की साइट या ऐप पर आधार आधारित OTP ऑथेंटिफिकेशन पूरा करेंगे। इससे फर्जी बुकिंग पर भी लगाम कसी जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: Centre Notifies Census 2027: केंद्र सरकार ने जारी की जनगणना 2027 की अधिसूचना, नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

विज्ञापन

CRS काउंटर में बदलाव

नियमों में दूसरा बड़ा बदलाव CRS काउंटर और एजेंट बुकिंग को लेकर किया गया है। इसमें CRS काउंटर या अधिकृत एजेंट के जरिए टिकट तभी बुक किया जा सकता है, जब यूजर के मोबाइल फोन पर भेजे गए OTP का सत्यापन पूरा हो जाएगा।

एजेंट बुकिंग पर पाबंदी

तीसरा और सबसे बड़ा बदलाव एजेंट बुकिंग को लेकर किया गया है। रेलवे के टिकट अधिकृत एजेंट पर अब तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले 30 मिनट तक कोई भी टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। वहीं, AC क्लास के एजेंट 10:30 बजे के बाद ही बुकिंग कर सकेंगे, जबकि आम यूजर्स के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

इसके अलावा, नॉन AC क्लास के एजेंट 11:30 बजे के बाद ही बुकिंग कर सकेंगे और आम यूजर्स के लिए बुकिंग 11 बजे खोली जाएगी। इन बदलावों से आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola