हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Today’s Latest News, 21 April 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर

विज्ञापन

Today’s Latest News, 21 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।

Today’s Latest News, 21 April 2023, Updates…

कर्नाटक: बेंगलुरु में पटरी से उतरी मालगाड़ी, कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द

कर्नाटक: दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु मंडल के धर्मपुरी-होसुर खंड में मारनदहल्ली और रायकोट्टई स्टेशनों के बीच मालगाड़ी पटरी से उतर गई। कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई।

विज्ञापन

कुपवाड़ा में फंसे 300 से अधिक यात्रियों का रेस्क्यू

जम्मू और कश्मीर: पुलिस के नेतृत्व वाली एक टीम ने हिमस्खलन की चेतावनी के बीच करनाह कुपवाड़ा में 300 से अधिक यात्रियों का रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा के साधना टॉप से खूनी नाला के बीच फंसे 300 से अधिक यात्रियों और 60 वाहनों को बचाया गया है।

देश में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए केस मिले

देश में एक बार कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 11 हजार 692 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19 मरीजों की मौत भी हुई है। बता दें कि गुरुवार को देश में कोरोना के 12 हजार से ज्यादा नए केस मिले थे।

विज्ञापन

बिहार भाजपा विधायक पर मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

बिहार: मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी ने भाजपा विधायक राजू सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया गया है। जांच हो रही है।

भारतीय सेना ने शहीद जवानों को किया सलाम

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने 5 भारतीय सेना के जांबाजों हवलदार मनदीप सिंह, लांसनायक देबाशीष बसवाल, लांसनायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया। बता दें कि ये पांचों जवान गुरुवार को पुंछ सेक्टर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola