Live Updates
Aaj Ki Breaking News LIVE: जीएसटी रिफॉर्म का कर्नाटक सीएम ने किया स्वागत
जीएसटी सुधारों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हम जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के जीएसटी परिषद के फैसले का स्वागत करते हैं, जो लोगों और व्यवसायों पर मौद्रिक और अनुपालन बोझ, दोनों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह फैसला कोई नई समझदारी नहीं है, बल्कि राहुल गांधी, विपक्षी नेताओं और विपक्ष शासित राज्यों द्वारा 2016-2017 से की जा रही मांगों को लंबे समय से स्वीकार किया गया कदम है।
Aaj Ki Breaking News LIVE: नेता सुभेंदु अधिकारी ने कहा- नई पीढ़ी को नरसंहार के बारे में जानने की जरूरत
पश्चिम बंगाल में फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह फिल्म राज्य के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन यह सभी मोबाइल फोन तक पहुंच जाएगी। 1946 में हुए हिंदू नरसंहार को गोपाल मुखर्जी ने रोका था और इसमें छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। वर्तमान पीढ़ी को 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली नरसंहार के बारे में जानने की जरूरत है।
Aaj Ki Breaking News LIVE: दिल्ली के राजौरी गार्डन में पानी की टंकी से मिला युवक का शव
दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित पुराने एमसीडी ऑफिस के पास विशाल एन्क्लेव में शुक्रवार दोपहर एक पानी की टंकी से युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही राजौरी गार्डन थाना पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान रघुबीर नगर निवासी युवक के रूप में हुई। क्राइम टीम और एफएसएल द्वारा मौके पर जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Aaj Ki Breaking News LIVE: अभिनेता आशुतोष राणा ने उज्जैन कालेश्वर के किए दर्शन
बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा मप्र के उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए।
Aaj Ki Breaking News LIVE: अमृतसर मंदिर पर ग्रेनेड हमले का आंतकी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मार्च 2025 में अमृतसर मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के एक प्रमुख वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के कादियां स्थित भैणी बांगर गांव निवासी शरणजीत कुमार उर्फ सन्नी को शुक्रवार को बिहार के गया से गिरफ्तार किया गया। 15 मार्च की तड़के हुए इस आतंकवादी हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में आरोपी की सक्रिय भूमिका पाई गई।
Aaj Ki Breaking News LIVE: नई दिल्ली एम्स ने पंजाब और यूपी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी मेडिकल राहत
एम्स नई दिल्ली ने पंजाब और उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा राहत और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम भेजी है। तैनात टीम में चिकित्सा, मनोचिकित्सा, बाल चिकित्सा, सामुदायिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, रेडियोडायग्नोसिस और प्रयोगशाला चिकित्सा के विशेषज्ञ शामिल हैं।
Aaj Ki Breaking News LIVE: हिमाचल में शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड
हिमाचल में शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे पर ज्यूरी के पास एक बड़ी चट्टान सड़क पर गिर गई है जिसके चलते लोग जान जोखिम में डालकर चट्टान के नीचे से सड़क पार करने को मजबूर हैं। मानसून सीजन में 355 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें लैंडस्लाइड, बाढ़ और बादल फटने से 61 लोगों की मौत और 49 लोग लापता है। भारी बारिश 1012 घर पूरी तरह और 4182 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है।
Aaj Ki Breaking News LIVE: लखनऊ मे ABVP के छात्रों ने निकाला माशाल जुलूस
बाराबंकी मे हुए लाठीचार्ज के विरोध में ABVP के छात्रों ने शुक्रवार को लखनऊ भारी संख्या में मशाल जुलूस निकला। यह जुलूस लखनऊ यूनिवर्सिटी से निकला।
Aaj Ki Breaking News LIVE: पंजाब में बाढ़ में अब तक 43 की मौत
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पंजाब के 1948 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।
Aaj Ki Breaking News LIVE: विदेश मंत्री जयशंकर से मिले भूटान के प्रधानमंत्री
भूटान के प्रधानमंत्री Tobgay भारत की यात्रा पर आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से दिल्ली में मुलाकात की।
Aaj Ki Breaking News LIVE: दिल्ली सीएम ने राहगीरी कार्यक्रम में लिया भाग
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कचरा मुक्त दिल्ली के लिए आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में भाग लिया।
Aaj Ki Breaking News LIVE: मुंबई हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर ने ली शपथ
बॉम्बे हाईकोर्ट में नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर ने पद की शपथ ली। इसके लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें बधाई दी।
Aaj Ki Breaking News LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी ने किया जीत दावा
उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मुझे इस चुनाव में जीत का 100 प्रतिशत भरोसा है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती है। मेरे लिए दूसरे उम्मीदवार के बारे में टिप्पणी करना बहुत अनुचित होगा, जो एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति हैं।
Aaj Ki Breaking News LIVE: राहुल गांधी ने हिंदुओं को हर तरह की गालियां दी हैं- सीएम मोहन यादव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं का अपमान करते हैं और उन्होंने हिंदुओं को हर तरह की गालियां दी हैं। यह भगवान राम और कृष्ण का देश है। वे अपने देश में कंस और रावण को पनपने नहीं देंगे। ये नकली भगवाधारी लोग जब वोटों की जरूरत होती है तो कहते हैं कि वे भी भगवान राम के भक्त हैं।
Aaj Ki Breaking News LIVE: बालाकोट ऑपरेशन के बाद सबक सीखे- सीडीएस जनरल अनिल चौहान
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि बालाकोट ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान ने अलग-अलग सबक सीखे। भारत ने लंबी दूरी के सटीक हमला करने वाले हथियारों और हमले के बाद होने वाले नुकसान के आकलन पर ध्यान केंद्रित किया, और पाकिस्तान ने अपनी वायु रक्षा पर ध्यान केंद्रित किया होगा। 2016 के उरी आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान, भारतीय सेना ज़मीन के रास्ते पाकिस्तान में घुसी और आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया।
Aaj Ki Breaking News LIVE: बाढ़ प्रभावितों से मिले अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यमुना जलस्तर बढ़ने से प्रभावित शास्त्री पार्क इलाके में पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों का हालचाल लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। केजरीवाल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी मुश्किलों को समझने का प्रयास किया।
Aaj Ki Breaking News LIVE: वाराणसी में होगी भारत-मॉरिशस शिखर वार्ता
वाराणसी में भारत-मॉरिशस शिखर वार्ता होगी। प्रधानमंत्री मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम अगले सप्ताह वाराणसी में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रामगुलाम 11-12 सितंबर को भारत दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा कुछ महीने पहले पीएम मोदी की मॉरिशस यात्रा के बाद हो रही है। हिंद महासागर में महत्वपूर्ण साझेदार और अफ्रीका का द्वार कहे जाने वाले मॉरिशस को भारत ने 2023 जी20 दिल्ली शिखर सम्मेलन में भी आमंत्रित किया था।
यह भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच पुतिन-मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-रूस द्विपक्षीय वार्ता की 5 बड़ी बातें
Aaj Ki Breaking News LIVE: उफान पर बह रही नर्मदा नदी
गुजरात के भरूच में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के केबल ब्रिज से नर्मदा नदी का भयावह नजारा देखने को मिला है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़कर खतरनाक स्तर पार कर गया है। नदी के किनारों से सटे इलाकों में बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है, इसलिए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी दे दिया है।
यह भी पढ़ें: रील बनाने के चक्कर में युवक कार समेत डैम में गिरा, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
Aaj Ki Breaking News LIVE: मंत्री ओपी राजभर को नोटिर जारी
उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर को नोटिस जारी हुआ है। उन्होंने ABVP के छात्रों को गुंडा कह दिया था, जिसके चलते उनके खिलाफ संगठन का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने मंत्री राजभर को माफी मांगने को कहा है। विवाद उत्तर प्रदेश के ही बाराबंकी में श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज और मंत्री राजभर के विवादित बयानों से शुरू हुआ।
मंत्री राजभर ने एक इंटरव्यू में ABVP कार्यकर्ताओं को गुंडा कहते हुए कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज को सही ठहराया था, जिससे ABVP कार्यकर्ता भड़क गए थे। विवाद बढ़ता देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाठीचार्ज की घटना पर संज्ञान लिया। अयोध्या रेंज के आईजी को मामले की जांच के आदेश दिए। बाराबंकी के सिटी मजिस्ट्रेट (CO) को हटा दिया। विश्वविद्यालय के लॉ डिग्री प्रोग्राम की जांच के आदेश दिए।
Aaj Ki Breaking News LIVE: दिल्ली में लूट के आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के आदर्श नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटे में हत्या के प्रयास के चारों अपराधी गिरफ्तार कर लिए हैं। बीते दिन दोपहर करीब 2:21 पर आजादपुर गांव में एक ज्वेलरी शॉप पर लूटपाट के इरादे से चारों ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया था। हमले में अंबे दीप ज्वेलर्स शोरूम के मालिक मदनलाल गुप्ता घायल हुए थे। आदर्श नगर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को CCTV फुटेज से शिनाख्त करके पकड़ा।
Aaj Ki Breaking News LIVE: दिल्ली में युवती पर चाकू से हमला
दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नई मुस्तफाबाद इलाके में 18 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला हुआ है, लेकिन आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घायल युवती को परिजनों ने तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पुलिस टीम ने हमला करने वाले 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपराध कबूल भी कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में छेड़छाड़ और आपत्तिजनक वीडियो मामले का आरोपी पायलट गिरफ्तार, कब-कहां और क्या हुआ था?
Aaj Ki Breaking News LIVE: दिल्ली में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे और इन इलाकों के बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलेंगे। केजरीवाल राहत कैंपों में भी बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलेंगे। बीते दिन केजरीवाल ने पंजाब का दौरा किया था, जहां उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों में हालातों का जायजा भी लिया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बाढ़ से तबाही, यमुना क्षेत्र में रहने वाले 50 हजार लोगों ने छोड़ा घर, राहत शिविरों में भी घुसा पानी
Aaj Ki Breaking News LIVE: दिल्ली पुलिस कमिश्नर का सख्त रवैया
दिल्ली में एक्सटॉर्शन और फायरिंग की वारदातों में शामिल अपराधियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर सख्त हो गए हैं। उन्होंने पुलिस विभाग की स्पेशल सेल यूनिट के साथ बड़ी अहम मीटिंग की। स्पेशल सेल के लोधी रोड और साकेत यूनिट्स से मिलकर उन्हें आदेश दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त रहें। दिल्ली में एक्सटॉर्शन और फायरिंग की वारदातों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Aaj Ki Breaking News LIVE: पंजाब CM ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग
पंजाब में बाढ़ के हालातों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई हैं। मीटिंग आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी, जिसमें जिसमें बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जमीनी स्तर पर उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की जा सकती है। मुख्यमंत्री मान पहले ही पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर चुके हैं, क्योंकि पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की बड़ी पहल, राहत सामग्री भेजने के लिए उतारे ड्रोन
Aaj Ki Breaking News LIVE: UNGA की बैठक में नहीं जाएंगे PM मोदी
यूनाइटेड नेशन्स की जनरल असेंबली में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का न्यूयॉर्क जाने का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि UNGA की बैठक 20 सितंबर से शुरू हो रही, लेकिन बैठक में फिलहाल इस बार भारत की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि विदेश मंत्री जयशंकर के भाग लेने का कार्यक्रम है।
Aaj Ki Breaking News LIVE: भूटान के प्रधामनंत्री आज जाएंगे अयोध्या
रॉयल भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग टोबगे भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने बीते दिन बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया था। बिहार के ही राजगीर में स्थित रॉयल भूटान मंदिर का भव्य लोकार्पण किया था। उनका यह दौरा भारत और भूटान के बीच गहरी होती मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक है। अपने दौरे के दूसरे दिन भूटान के प्रधानमंत्री आज अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे।
नमस्कार, आज 5 सितंबर दिन शुक्रवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। देशवासियों को टीचर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे राम मंदिर अयोध्या में पूजा-अर्चना करने के लिए अयोध्या जाएंगे। वहीं आज समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के यतीमखाना प्रकरण मामले की सुनवाई MP-MLA कोर्ट में होगी।
दूसरी ओर, आज पंजाब CM भगवंत मान के आवास पर कैबिनेट मीटिंग होगी, जिसमें बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इधर, देहरादून में खराब मौसम की वजह से बद्रीनाथ धाम और चमोली हेमकुंड साहिब यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
14 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
54 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines