Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी… TMC ने बंगाल चुनाव के लिए किया 291 नामों का ऐलान

मंगलवार को टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इन लिस्ट में 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों का नाम है. ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं, जहां से भाजपा ने शुवेंदु अधिकारी को उतारा है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 17, 2026 17:21

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार को टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. टीएमसी की पहली लिस्ट में 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों का नाम है. ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं, जहां से भाजपा ने शुवेंदु अधिकारी को उतारा है.

टीएमसी ने खरदाह सीट से पत्रकार देवदीप पुरोहित, राजगंज सीट से एथलीट सपना बर्मन, तुफानगंज सीट से क्रिकेटर शिब शंकर पाल, बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष, नंदीग्राम सीट से पवित्र कर और श्याममुकुर सीट से शशि पांजा को उतारा है.

---विज्ञापन---

ममता बनाम शुवेंदु

भाजपा ने यहां से नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी को उतारा है. ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर की चर्चा तेज हो गई है. कोलकाता की भवानीपुर सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है. यही उनका घर और राजनीतिक क्षेत्र भी है. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट छोड़ी थी, जहां से ममता बनर्जी ने उपचुनाव जीता था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सुरक्षाबलों के अभेद्य घेरे में होगा बंगाल चुनाव, हिंसा रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों का ‘मेगा प्लान’ तैयार

पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों पर दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.

First published on: Mar 17, 2026 04:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.