Tirupati Stampede का असली सच TTD अध्यक्ष ने किया रिवील, CM नायडू ने उठाया सवाल

Tirupati Stampede Reason Latest Update: बीती रात आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में आचनक भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई। अब इस भगदड़ की असली वजह सामने आ गई है। वहीं सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर सवाल खड़े किए हैं।

tirupati temple cm chandrababu naidu
विज्ञापन

Tirupati Stampede Reason Latest Update: बीती रात आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर से एक दर्दनाक खबर सामने आई। तिरुपति मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं अब भगदड़ की असली वजह भी सामने आ गई है।

30 लोग घायल

खबरों की मानें को घायलों में ज्यादातर लोग तमिलनाडु के रहने वाले हैं। इस भगदड़ में कम से कम 30 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही हैं। इन्हें रूईया अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने घटना की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

तिरुपति मंदिर में क्यों बढ़ी भीड़?

बता दें कि तिरुपति मंदिर की देखरेख के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स (TTD) बनाया गया है। वहीं TTD के अध्यक्ष ने भगदड़ मचने की असली वजह साफ कर दी है। दरअसल कल यानी बुधवार बैकुंठ एकादशी का पर्व मनाया जा रहा था, जिसके कारण तिरुपति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ आई। शाम से ही लोग लंबी लाइनों में लगे थे। ऐसे में दर्शन के टोकन बांटने के लिए स्पेशल काउंटर बनाए गए।

विज्ञापन

TTD अध्यक्ष ने बताई भगदड़ की वजह

सूत्रों के मुताबिक तिरुपति के MGM हाई स्कूल के पास भी टोकन बंट रहे थे। बुधवार सुबह से ही दर्शन के टोकन लेने के लिए भक्तों के बीच धक्का-मुक्की का माहौल था। हालांकि शाम को एक महिला की बीमारी ने इसे हवा दे दी। TTD के अध्यक्ष बीआर नायडू का कहना है कि दर्शन के दौरान कतार में खड़ी एक महिला की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। महिला को अस्पताल ले जाने के लिए जैसे ही दरवाजा खोला गया, वहां भगदड़ मच गई।

सीएम नायडू ने जताई नाराजगी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इस पूरी घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। आज यानी गुरुवार की सुबह चंद्रबाबू नायडू तिरुपति मंदिर का दौरा करेंगे। इस दौरान वो मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान कर सकते हैं। यह भगदड़ तिरुपति मंदिर के बैकुंठ द्वार पर मची है। सीएम नायडू ने इस पूरी घटना की समीक्षा करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री नायडू ने इस भगदड़ पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर मंदिर में भीड़ बढ़ रही थी तो वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए? सीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति गहरा असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि बैकुंठ एकादशी पर भक्तों की संख्या अधिक होने की संभावना थी। तो मंदिर में उसके अनुसार तैयारी क्यों नहीं की गई? क्या इस तरह के स्थानों पर ड्यूटी करने वाले लोगों को अधिक सतर्क और जिम्मेदार रहने की जरूरत नहीं है?

विज्ञापन

TTD को दी सलाह

सीएम नायडू ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के आदेश दिए हैं, जिससे मृतकों की संख्या और न बढ़े। साथ ही उन्होंने घायलों को मिलने वाली मेडिकल सुविधाओं की भी जानकारी मांगी है। इसके अलावा सीएम नायडू ने TTD के टोकन काउंटर्स के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ