तिरुपति बालाजी मंदिर में कैसे मची भगदड़, क्या है हादसे की पूरी कहानी?

Stampede Tirupati mandir: मंदिर प्रशासन ने 9 जनवरी को सुबह से टोकन बांटने की घोषणा की थी। लेकिन लोग आज शाम से ही टोकन के लिए लाइन में लग गए थे।

तिरुपति भगदड़ घटनास्थल का फोटो

Stampede Tirupati mandir: आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। फिलहाल पुलिस और बचाव दल की प्राथमिकता लोगों का उपचार और राहत कार्य है। हालांकि आंध्र प्रदेश सरकार और मंदिर समिति ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कल सुबह 11:45 पर तिरुपति जाएंगे, वहां वे अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात  करेंगे और बैकुंठ दर्शन के इंतजाम की समीक्षा देखेंगे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा बैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन के चलते हुआ है। जानकारी के अनुसार मंदिर प्रशासन ने 9 जनवरी को सुबह से टोकन बांटने की घोषणा की थी। लेकिन लोग आज शाम से ही टोकन के लिए लाइन में लग गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बढ़ती रही और वह अनियंत्रित हो गई। एक साथ मंदिर परिसर में इतने सारे लोगों की मौत आज तक नहीं हुई है, मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय मंदिर परिसर में करीब 4000 लोग थे।

विज्ञापन

लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे

फिलहाल मौके से आ रहीं वीडियोज से पता चल रहा है कि लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ रहे थे। थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सब लोग अपनी जान बचाकर चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ के बाद जमीन पर बदहवास पड़े लोगों को पुलिसकर्मी सीपीआर देते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रहीं

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तिरुपति में भगदड़ की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा लोगों के मरने की खबर से मैं दुखी हूं। भगवान के दर्शन के लिए आए भक्तों की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ