हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Telangana Opinion Poll 2023: कांग्रेस, बीआरएस या बीजेपी, वोटिंग से पहले ओपिनियन पोल ने चौंकाया 

ओपिनियन पोल में बीआरएस को 43 से 55 सीट और बीजेपी को 5 से 11 सीट आने की उम्मीद जताई है। तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीट हैं।

विज्ञापन
Telangana Opinion Poll 2023

हैदराबाद: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है। जिसके बाद मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ राजस्थान, और मिजोरम में चुनावी बिगुल बज चुका है। वहीं, वोटिंग से पहले देर शाम तेलंगाना का ओपिनियन पोल आया है। जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। ABP Cvoter Opinion Poll 2023 में तेलंगाना में कांग्रेस को 48 से 60 विधानसभा सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

90 हजार लोगों से बात की

ओपिनियन पोल में बीआरएस को 43 से 55 सीट और बीजेपी को 5 से 11 सीट आने की उम्मीद जताई है। बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीट हैं। जानकारी के अनुसार इस ओपिनियन पोल में कुल 90 हजार लोगों से बात की गई है। यह पोल बीते 1 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच किया गया। ABP Cvoter के अनुसार इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से 5 फीसदी है।

30 नवंबर को मतदान होगा

गौरतलब है कि दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। जिसके बाद 3 दिसंबर को नतीजें घोषित किए जाएंगे। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS), और कांग्रेस (Congress) के बीच सीधी टक्कर है। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 60 सीटों का होगा। इससे पहले साल 2018 में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (तत्कालीन तेलंगाना राष्ट्र समिति) ने 88 सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

राजस्थान में 30 अक्टूबर को अधिसूचना

इसके अलावा आपको बता दें कि राजस्थान में 30 अक्टूबर को अधिसूचना और उम्मीदवारों के नामांकन की शुरूआत के साथ विधानसभा चुनावों की शुरुआत होगी। 6 नवंबर को नामांकन की अंतिम तारीख है। फिर 23 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola