हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

चोरी में असफल शख्स ने छोड़ा नोट, लिखा- बैंक की सुरक्षा अच्छी, Don't Catch Me

विज्ञापन
Telangana Bank Thief

Telangana Bank Thief : चोर जब चोरी करने की कोशिश करता है तो कई बार वह कामयाब होता है कई बार उसके मनसूबे पर पानी फिर जाता है। लेकिन चोरी की कोशिश का एक ऐसा अनोखा मामला समाने जिसमें चोर सफल नहीं होने पर होने पर वहां की सुरक्षा की तारफी में मैसेज लिखते हुए कहा कि उसे एक भी पैसा नहीं मिला, इसलिए उसे न पकड़ा जाए।

पूरा मामला तेलंगाना के बैंक का है। तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक ग्रामीण सरकारी बैंक में चोर चोरी करने का प्रयास करता है। नकाबपोश चोर बैंक के मेन गेट का का ताला तोड़कर उसमें घुस जाता है। वह कैशियर और क्लर्क के केबिन की तलाशी भी लेता है, लेकिन उसे वहां कुछ भी नहीं मिलता है। इसके बाद वह बैंक का लॉकर खोलने और तोड़ने की भी कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं हो पता है।

अपनी कोशिश में असफल होने के बाद वह बैंक की सुरक्षा उपायों की तारीफ करते हुए बैंक में बड़े एक अखबार पर वहीं मौजूद मार्कर पेन से अंग्रेजी और तेलुगु में बैंक के लिए एक मैसेज लिखकर फरार हो जाता है।

नकाबपोश चोर अपने मैसेज में लिखता है कि ‘मुझे बैंक में एक भी रुपया नहीं मिल सका, लिहाजा मुझे मत पकड़ो। बैंक में मेरी उंगलियों के निशान नहीं होंगे। गुड बैंक है।’

यह भी पढ़ें- सब बर्बाद कर दिया, प्रतापगढ़ में न्यूड कर घुमाने के मामले में बेटी का जिक्र कर रो पड़े पिता

बैंक अधिकारियों ने शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर को पकड़ने की कोशिश में जारी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच से भी नकाबपोश चोर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें