Tamil Nadu Stampede New Update: तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ की असली वजह सामने आ गई है. बताया जा रहा है कि भगदड़ 9 साल की बच्ची के कारण मची, जिसके गुम होने की खबर भाषण दे रहे एक्टर तक पहुंची थी और फिर एक्टर ने उसे तलाशने की अपील पुलिस और भीड़ से की. बच्ची को तलाशने की जद्दोजहद में ही भगदड़ मच गई. भीड़ के कारण लोगों का दम घुटने लगा और वे बेहोश होकर गिरने लगे. विजय ने लोगों से शांति की अपील की और फिर रैली छोड़ चले गए. घायलों से मिलने की बजाय चार्टर्ड फ्लाइट से चेन्नई चले गए.
CM स्टालिन ने दिया मृतकों की संख्या का अपडेट
एक्टर विजय की रैली में भगदड़ की घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों की संख्या पर अपडेट दिया. वे देररात घायलों से मिलने करूर अस्पताल पहुंचे. मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि हादसे में 39 लोगों की मौत हुई है और 51 घायल हुए हैं. मृतकों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। प्रदेश के इतिहास में किसी राजनीतिक के कार्यक्रम में इतने लोगों की जान कभी नहीं गई. भविष्य में ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए. फिलहाल 51 लोगों का उपचार चल रहा है. भारी मन से हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देता हूं. मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री स्टालिन ने किया जांच आयोग का गठन
मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ की जांच के लिए एक जांच आयोग का गठन कर दिया है, जिसका नेतृत्व हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस जस्टिस अरुणा जगदीसन करेंगे. उन्हें जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने को आदेश हैं. वहीं करूर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी तमिलनाडु सरकार से करूर में मची भगदड़ की रिपोर्ट मांगी है. प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने भगदड़ पर चिंता जताई और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
एक्टर विजय को देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़
बता दें कि तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष एक्टर विजय को देखने और सुनने के लिए उनके फैंस की करीब 50000 लोगों की भीड़ जुटी थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, रैली में करीब 10000 लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन करीब 50 हजार लोग जुटे. रैली के लिए परमिशन भी ली गई थी, लेकिन रैली में हालात ऐसे थे कि लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए उनकी बस की ओर बढ़ते जा रहे थे. इसके लिए लोगों ने पुलिस के द्वारा लगाए गए बैरिकेड तक तोड़ दिए थे. पुलिस सिक्योरिटी के बावजूद भीड़ नियंत्रण से बाहर थी. फिर बच्ची के लापता होने की खबर फैल गई और भगदड़ मच गई.
एक्टर को देखने के लिए महिलाएं-बच्चे ज्यादा आए
तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में रैली के लिए इंतजाम किए गए थे, लेकिन एक्टर 6 घंटे लेट आए और फिर जब वे आए तो उन्हें देखने को लोग बेकाबू हो गए. भीड़ में महिलाएं और बच्चे ज्यादा थीं. भगदड़ मचने के बाद पुलिस को स्थिति कंट्रोल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाने में और गाड़ी को घायलों तक पहुंचाने में समय लग गया. एरिया को खाली कराने में समय लग गया, क्योंकि दम घुटने से बेहोश हुए लोग इधर-उधर पड़े थे. पुलिस चाहकर भी हालातों को काबू करने में सफल नहीं हो पाई.
संबंधित खबरें
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
48 mins agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
2 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
3 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
5 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
6 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
6 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines