'सबका साथ, सबका विकास, अल्पसंख्यक मोर्चा बंद करो', चौतरफा घिरे सुवेंदु अधिकारी ने दी सफाई

Suvendu Adhikari Statement : लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल बीजेपी के खराब प्रदर्शन को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और अल्पसंख्यक मोर्चा को बंद करने के लिए कहा। चौतरफा घिरने के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया।

West Bengal, Suvendu Adhikari, Mamta Banerjee

सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को किया संबोधित।

Suvendu Adhikari Statement : लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में बड़ा झटका लगा। बंगाल में नेता विपक्ष और भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि अल्पसंख्यकों का सपोर्ट न मिलने के चलते पार्टी को राज्य में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा को खत्म कर दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर भी बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ को खत्म करने की बात कहते हुए कहा कि अब पार्टी को नया आदर्श वाक्य ‘हम उनके साथ हैं, जो हमारे साथ हैं’ अपनाना चाहिए।

विज्ञापन

हम उनके साथ जो हमारे साथ : भाजपा नेता

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी ‘सबका साथ, सबका विकास’ कहते थे, लेकिन मैं अब ऐसा नहीं कहूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि यह ‘हम उनके साथ जो हमारे साथ’ होना चाहिए। अल्पसंख्यक मोर्चा की कोई जरूरत नहीं है। जब उनके इस बयान पर सियासी तेज हो गई तो उन्होंने सफाई दी।

TMC नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

विज्ञापन

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने सुवेंदु अधिकारी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ है। वे कह रहे हैं कि अल्पसंख्यक मोर्चा नहीं होना चाहिए, यह लोकतंत्र के खिलाफ है। यहां हिंदू बहुसंख्यक हैं और अल्पसंख्यक मुस्लिम और ईसाई हैं और सभी लोकतांत्रिक दलों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हैं। अगर भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी होती तो यह कहती कि हमारी पार्टी सभी के लिए है।

विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी ने दी सफाई

सुवेंदु अधिकारी ने अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। जो इस राष्ट्र और बंगाल के लिए खड़े हैं, हमें उनके साथ होना चाहिए। जो हमारे साथ नहीं खड़े हैं, वे राष्ट्र और बंगाल के हित के खिलाफ काम करते हैं, हमें उन्हें बेनकाब करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि हमें ममता बनर्जी की तरह लोगों को बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक में नहीं बांटना चाहिए और उन्हें भारतीय के रूप में देखना चाहिए। मैं प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मानता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ