West Bengal, Suvendu Adhikari, Mamta Banerjee
विज्ञापन

'Mamata Banerjee को दीदी कहना बंद करो, आंटी बन चुकी हैं'; बंगाल CM के लिए विधायक के बिगड़े बोल

Suvendu Adhikari VS Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शाहजहां शेख को फांसी देने की मांग करते हुए ममता बनर्जी पर हमला बोला। सुवेंदु पर सिख IPS ऑफिसर जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहने के आरोप भी लगे थे। जानें अब ममता बनर्जी को लेकर क्या बोले?

Suvendu Adhikari VS CM Mamata Banerjee: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बोल एक बार फिर बिगड़े हैं। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी को अब लोग ‘दीदी’ कहना बंद करें, वह अब ‘आंटी’ बन गई हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने जब उन्हें विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में हराया था तो वे इतनी भड़क गईं कि उन्होंने मेरे खिलाफ 42 केस दर्ज करा दिए। वह बेहद क्रूर महिला है। पश्चिम बंगाल में जो होता, ममता बनर्जी के संरक्षण में होता है। सीरिया में जो हो रहा है, वह पश्चिम बंगाल में हो रहा है। ममजा बनर्जी के खिलाफ भाजपा सरकार ने मोर्चा खोला है, जिसका मकसद जरूर पूरा होगा।

विज्ञापन

 

शाहजहां शेख के लिए सुवेंदु ने मांगी माफी

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी संदेशखाली मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर हैं। उन्होंने महिलाओं का यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म करने वाले शाहजहां शेख को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि TMC नेता शाहजहां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उत्तरी 24 परगना जिले के गांव संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर राशन वितरण घोटाले की जांच के तहत रेड मारी गई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यह छापामारी की थी। इस रेड के बाद शाहजहां के खिलाफ महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म की शिकायतें दर्ज कराई थीं।

विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी को IPS को खालिस्तानी कहने से इनकार

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर इसलिए हमलावर हैं, क्योंकि उनकी पार्टी के नेता शाहजहां शेख के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। संदेशखाली में हिंसा और तनाव का माहौल है। सुवेंदु अधिकारी और भाजपा नेता 20 फरवरी को 24 परगना जिले में घुसना चाहते थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया था। ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया।

विज्ञापन

वे IPS अधिकारी जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहते नजर आए, लेकिन सुवेंदु ने सिख पुलिस को अधिकारी को खालिस्तानी कहने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को एडिट किया गया है। उनकी फोटो AI से बनाकर आवाज बदलकर इसे पोस्ट किया गया है। यह ममता बनर्जी ने करवाया है। अगर कोई यह साबित कर दें कि मैंने सिख पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहा है तो मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ