'PM मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं'; Mamata Banerjee के नेता के बिगड़े बोल तो भाजपा के सुवेन्दु अधिकारी भड़के

Controversial Statement Against PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ममता बनर्जी के नेता ने विवादित टिप्पणी की है, जिससे भाजपा वाले भड़क गए। सुवेन्दु अधिकारी ने पोस्ट लिखकर विरोध जताया और चुनाव आयोग से नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

narendra modi

narendra modi

PM Modi Insulted by TMC Leader: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग होने में 18 दिन बाकी हैं। इस बीच नेताओं की जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। तीखी और अमर्यादित बयानबाजी की जा रही है। ऐसा ही एक बयान प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के खिलाफ किया गया। उन पर तीखी टिप्पणी करते हुए उनका अपमान किया गया है।

विज्ञापन

भाजपा नेता सुवेन्दु अधिकारी ने भी उस बयान को प्रधानमंत्री मोदी का अपमान बताया और लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर बयानबाजी करने वाले नेता पर तीखा पलटवार किया। बयानबाजी तृणमूल कांग्रेस के नेता पीयूष पांडा ने की है। उन्होंने PM मोदी पर जातिवादी टिप्पणी की, जिसका भाजपा ने विरोध जताया है। अयोध्या और राम मंदिर पर भी टिप्पणी हुई है।

विज्ञापन

पीयूष पांडा ने आखिर क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के नेता पीयूष पांडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि एक तेली का बेटा अयोध्या जाकर राम मंदिर का उद्घाटन कैसे कर सकता है? रामलला की पूजा कैसे कर सकता है? नरेंद्र मोदी ने अधूरे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करके ईशनिंदा की है। मोदी अहंकारी है, तेल समुदाय से है। वह मंदिर का उद्घाटन प्रतिष्ठापर करते हैं और ब्राह्मणों को बुलाया तक नहीं जाता। ऐसा मैं नहीं कहा रहा, शंकराचार्यों ने कहा है।

विज्ञापन

सुवेन्दु ने पलटवार करते हुए लिखी पोस्ट

भाजपा नेता सुवेन्दु अधिकारी पीयूष पांडा का बयान सुनकर भड़क गए। उन्होंने पीयूष पर पलटवार करते हुए एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिख कि मैं TMC नेता के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करता, लेकिन गंदा बोलने वाला व्यक्ति क्षेत्रीय पार्टी TMC के संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष है तो उसके शब्दों को उसकी पार्टी का आधिकारिक रुख माना जाना चाहिए।

उन्होंने न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करने का प्रयास किया है, बल्कि उन्हें तेली का बेटा कहकर नीचा दिखाया, पूरे OBC समाज का अपमान और अनादर किया है। इस बयान को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मानना चाहिए और चुनाव आयोग को उक्त नेता को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ