Gujarat Crime News: दुनिया में हर माता-पिता चाहता है कि उसके बच्चे कामयाब हों। माता-पिता खुद भूखे मर जाएंगे, लेकिन अपने बच्चों का पेट हर हाल में भरेंगे। बच्चों को कामयाब करने की ख्वाहिश हर माता-पिता की होती है। बदले में औलाद भी अपना फर्ज निभाए, हर माता-पिता चाहता है। लेकिन गुजरात से एक विभत्स खबर सामने आ रही है। जिसको पढ़ने के बाद आपको इंसानियत खतरे में नजर आएगी। माता-पिता ने 40 लाख का लोन लेकर बेटे को कनाडा भेजा। बेटा वहां जाते ही उनको भूल गया। जिसके बाद माता-पिता ने तनाव में आत्महत्या कर ली।
66 साल के चुन्नीभाई गेडिया और 64 साल की मुक्ता बेटे की पीड़ा सह नहीं सकी। दोनों ने अपने सूरत के मीरा एवेन्यू स्थित घर में जान दे दी। बेटे का नाम पीयूष है, जो 4 साल पहले कनाडा गया था। वहां जाते ही उसने दंपत्ति से सारे रिश्ते तोड़ लिए। जिसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। बुजुर्गों ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिश्तेदारों से लिए थे 40 लाख, कौन चुकाएगा?
बुजुर्गों ने लिखा है कि बेटे का लोन 40 लाख रुपये उधार लेकर चुकाया। उनको उम्मीद थी कि बेटा कनाडा जाकर पैसा लौटा देगा। लेकिन वहां जाते ही माता-पिता को भूल गया। सारे रिश्ते तोड़ लिए। उनको कभी फोन भी नहीं किया। उन्होंने उससे संपर्क करने की कोशिश कई बार की। लेकिन बेटे ने रिस्पांड नहीं किया। दंपत्ति ने रिश्तेदारों से उधार 40 लाख रुपये ले रखे थे। जिसे चुका नहीं पा रहे थे। लेकिन बेटे ने मुंह मोड़ लिया। जिसके कारण उन लोगों ने मौत का रास्ता चुना। एक बार बेटा सूरत आया था। वह अपनी पत्नी से मिला। लेकिन जब वे लोग गए, तो पत्नी ने अपमान किया। दंपत्ति ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बेटे को उनका अंतिम संस्कार भी न करने दिया जाए।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
1 hr agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
1 hr agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
9 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
10 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
12 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
14 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines