हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कौन देख रहा था, क्या सबूत है?', समुद्र में 43 रोहिंग्या रिफ्यूजी फेंके जाने का दावा! याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या शरणार्थियों को समुद्र में फेंके जाने के दावे की याचिका पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ये सब कौन देख रहा था? कौन रिकॉर्ड कर रहा था?

विज्ञापन
बिहार में SIR पर घमासान मचा हुआ है और विवाद दिल्ली तक पहुंच गया है।

सुप्रीम कोर्ट में रोहिंग्या शरणार्थियों को जबरन म्यांमार डिपोर्ट करने की याचिका पर सुनवाई हुई। केंद्र सरकार पर आरोप है कि हाथों और आंखों पर पट्टी बांधकर 43 रोहिंग्या रिफ्यूजी को समुद्र में फेंक दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को जमकर फटकार लगाई।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि ये सब कौन देख रहा था? कौन रिकॉर्ड कर रहा था? आप रोज-रोज नई कहानियां लेकर आ जाते हैं। आप जो बता रहे हैं, उसका आधार क्या है? सबूत दिखाइए कि ऐसा हुआ है। रोहिंग्या शरणार्थियों से जुड़े एक मामले पर सुनवाई टलती है, आप दूसरा मामला लेकर आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें : निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जानें किस बयान पर बीजेपी नेता को लिया आड़े हाथ

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला?

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कॉलिन गोंजाल्विस जस्टिस सूर्यकांत की बेंच के सामने रोहिंग्या शरणार्थियों को जबरन म्यांमार डिपोर्ट करने का मामला लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि 43 रोहिंग्या शरणार्थियों को जबरन म्यांमार डिपोर्ट किया गया है। उन्हें अंडमान समुद्र में ड्रॉप कर दिया गया था, आज वो वार जोन में हैं। रोहिंग्या शरणार्थियों में बच्चे, महिलाएं और बीमार, बुजुर्ग भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें : ‘न मिटाया जाए न लोड किया जाए…’, EVM डेटा पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश

विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में यह भी आरोप लगाया कि रोहिंग्या रिफ्यूजी को बॉयोमीट्रिक डिटेल के लिए बुलाया गया। उन्हें नहीं छोड़ा गया, बल्कि जबरन देश के बाहर कर दिया गया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सबूत मांगे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola