निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जानें किस बयान पर बीजेपी नेता को लिया आड़े हाथ

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए निशिकांत दुबे को जमकर फटकार लगाई।

Supreme Court, child Custody Battle।

बच्चे की कस्टडी की लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट ने 'हाई-सोसाइटी' कपल को दी सलाह।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता निशिकांत दुबे को अदालत और चीफ जस्टिस को लेकर दिए गए बयानों पर फटकार जमकर लगाई। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि इस देश में जितने गृह युद्ध हो रहे हैं, उसके जिम्मेदार सिर्फ चीफ जस्टिस संजीव खन्ना है। देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है।

सुप्रीम कोर्ट ने निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने से तो इनकार किया, लेकिन भाजपा सांसद के इस बयान के चलते उन्हें आड़े हाथों लिया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें :

जानें अदालत ने अपने लिखित आदेश में क्या कहा?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बयान बेहद ग़ैर जिम्मेदाराना, बकवास है। यब बयान कोर्ट पर आरोप लगाकर लोगों को ध्यान खींचने की कोशिश है। यह बयान अदालत की गरिमा को गिराने वाला है। यह बयान यह भी दर्शाता है कि निशिकांत दुबे को इस बात की जानकारी नहीं है कि संवैधानिक कोर्ट किस तरह काम करते हैं।

विज्ञापन

कोर्ट फूल की तरह इतना कोमल नहीं है कि इस तरह के उटपटांग बयानों से मुरझा जाए। हमें नहीं लगता कि इस तरह के बेतुके बयानों के चलते न्यायपालिका में लोगों का विश्वास कम हो जाएगा। हालांकि, निशिकांत दुबे के बयान के जरिए ऐसा करने की कोशिश जरूर हुई है।

हालांकि, कोर्ट ने निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने से मना कर दिया है, लेकिन कहा कि साम्प्रदायिक आधार पर नफरत फैलाने वाले और भड़काऊ बयानबाजी वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ