Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को आज 5 नए जज मिल गए। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई।

बता दें कि पंकज मित्तल राजस्थान हाईकोर्ट, संजय करोल पटना हाईकोर्ट, पीवी संजय कुमार मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वहीं, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह पटना हाईकोर्ट और मनोज मिश्रा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रह चुके हैं।

32 हुई सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बीते साल 13 दिसंबर को इन जजों के नाम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजे थे। पांच नए जजों की नियुक्ति के साथ सुप्रीम कोर्ट में अब 32 जज हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में जजों के 34 पद स्वीकृत हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ