हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

होटल रूम में मिली ऐसी चीज, जिसने खोला राज, बिना हथियार Suchana Seth ने कैसे बेटे को मारा?

Suchana Seth Son Murder Case: पुलिस को होटल के कमरे से एक ऐसा सुराग मिला है, जिसे देखकर पुलिस को लगता है कि सूचना सेठ ने बेटे को जान से मारने की साजिश पहले से रची हुई थी।

विज्ञापन
सूचना सेठ ने अपने 4 साल के बेटे को सोची समझी साजिश के तहत मारा है।

Suchana Seth Son Murder Case Update: बेंगलुरु की AI कंपनी की CEO सूचना सेठ ने अपने 4 साल के बेटे को होटल के जिस कमरे में मौत की नींद सुलाया, वहां से एक ऐसी चीज बरामद हुई है, जिसने मर्डर कर राज खोल दिया। गोवा के कैलंगुट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश नाइक ने बताया कि कैंडोलिम के होटल सोल बनयान ग्रांडे के कमरा नंबर 404 से कप सिरप की 2 बोतलें मिली हैं, जो सूचना सेठ ने होटल स्टाफ से यह कहकर मंगवाई थी कि बेटे को खांसी हो रही है, जबकि शक है कि उसने बेटे को मारने से पहले उसे हैवी डोज की दवाई दी है, जिससे वह नींद के नशे में चला गया और फिर गला दबा दिया।

 

लाश मिलने से 36 घंटे पहले मार दिया था

हिरियुर तालुक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ कुमार नाइक ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा किया है कि सूचना सेठ ने अपने बेटे मुंह-नाक और गला दबाकर मारा। तकिए से उसका मुंह-नाक दबाया गया और किसी तार से उसका गला घोंटा गया। गले पर घोंटे जाने के निशान हैं। गला घुटने और मुंह-नाक दबने से बच्चे का चेहरा और छाती सूज गई थी। उसकी नाक से खून भी निकलने लगा था। लाश पुलिस के हाथ लगने से 36 घंटे पहले उसे मार दिया गया था। होटल के कमरे में कफ सिरप की बोतलें मिलने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सूचना ने बेटे को मारने की साजिश पहले से रची हुई थी।

विज्ञापन

 

सूचना ने पुलिस पूछताछ में अपना पक्ष रखा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूचना सेठ ने हत्या के आरोपों को गलत बताया है। उसने हत्या में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उसने दावा किया है कि जब वह सोकर उठी तो बेटा नीचे फर्श पर पड़ा था। उसने उसे उठाकर बेड पर लिटाना चाहा तो वह उठा नहीं, बल्कि उसकी नाक से खून निकलने लगा। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर सूचना ने बेटे की हत्या नहीं कि तो वह उसकी लाश को बैग में डालकर क्यों ले जा रही थी? क्यों उसने प्लेन या ट्रेन की बजाय टैक्सी से जाने की जिद की? क्यों उसने झूठ बोला कि उसने बेटे को दोस्त को यहां छोड़ दिया है? वह झूठ बोल रही है, उसी ने अपने बेटे को तड़पा-तड़पा कर मारा।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola