कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू के बाद अपने X हैंडल पर भी पहली पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने अपनी पहली किताब, ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के बारे में बात की और राजीव गांधी को याद किया. सोनिया गांधी ने अपना X अकाउंट तो फरवरी 2013 में बनाया था, लेकिन 13 साल बाद आज पहली पोस्ट लिखी है. सोनिया गांधी X पर सिर्फ 3 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हैं. वे कांग्रेस के ऑफिशियल पेज को भी फॉलो करती हैं. वहीं X पर सोनिया गांधी को 24 अक्टूबर 2026 तक करीब 5000 लोग फॉलो करते हैं.
वीडियो पोस्ट को कैप्शन के साथ अपलोड किया
X पर पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने एक मिनट 48 सेकंड का एक क्लिप डाला है, जिसमें वे खुद हैं और अपनी किताब दिखाते हुए अपनी जिंदगी के खुशनुमा पलों के बारे में बात कर रही हैं. वीडियो पोस्ट में सोनिया गांधी ने कैप्शन लिखा है कि राजीव गांधी के साथ कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में मेरे प्यार का सफर शुरू हुआ था. फिर राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई. 10 नवंबर 2026 को वह दुनिया आपके साथ शेयर करुंगी. 10 बजकर 49 मिनट पर डाली गई सोनिया गांधी की पहली X पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और काफी लाइक मिल चुके हैं.
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया
बता दें कि सोनिया गांधी ने 23 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और पहली पोस्ट डाली. इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो शेयर किया. सोनिया गांधी ने बीते दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे डाली पोस्ट में लिखा कि नमस्कार, ‘मैं अपनी किताब आप सभी के साथ शेयर करके खुश हूं. इस किताब में प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है. वीडियो में सोनिया गांधी के साथ उनके करीबी और बेटी प्रियंका गांधी नजर आईं. इंस्टाग्राम पोस्ट लिखते ही प्रियंका गांधी ने मां को मिठाई भी खिलाई.
किताब में राजीव गांधी से मुलाकात का जिक्र
बता दें कि सोनिया गांधी की किताब में राजीव गांधी के साथ उनकी पहली मुलाकत का जिक्र है. नेहरू-गांधी परिवार में शादी और परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद बदली अपनी जिंदगी का जिक्र भी उन्होंने इस किताब में किया है. किताब की शुरुआत में उन्होंने इटली के वेनेटो क्षेत्र में बीते अपने बचपन के बारे में बताया. कैम्ब्रिज जाने और वहां 1965 में राजीव गांधी से मुलाकात का किस्सा बताया. राजीव गांधी से शादी और अपनी सास इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात का जिक्र भी किया है. हिंदी बोलना-पढ़ना सीखने, साड़ी पहनेना, भारतीय खानपान और संस्कृति को अपनाने के अनुभव बताए.
पति-सास की हत्या का जिक्र किताब में किया
सोनिया गांधी ने किताब में विमान हादसे में संजय गांधी की मौत, 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या और 1991 में राजीव गांधी की हत्या का जिक्र भी किया है. साल 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद के राजनीतिक घटनाक्रम बताए. 2004 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत और कांग्रेस की सरकार बनने के अनुभवों का जिक्र किया. 2004 में ही सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री पद ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया था और पार्टी एवं गठबंधन का नेतृत्व करना स्वीकार किया था. उसके बाद अब तक कांग्रेस के राजनीतिक सफर का जिक्र भी किया है.
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
1 hr agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
6 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
7 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines