न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन, ये 5 खिलाड़ी बिना खाता खोले ढेर

इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है. पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत निराश किया. कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

IND VS NZ
1 / 6
भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश (Photo: ANI)

India A VS  New Zealand A: भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू हो गया है. पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. इस बीच इंडिया A और न्यूजीलैंड के बीच तीन अनऑफिशियल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. पहला टेस्ट मैच लिंकन में चल रहा है. पहले दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उनका ये फैसला बढ़िया रहा. भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर बिल्कुल भी टिक नहीं पाए. पूरी टीम 113 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंडिया A में ऐसे भी खिलाड़ी खेल रहे हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं. यहां हम आपको पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो न्यूजीलैंड A के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल2 / 6

केएल राहुल के लिए पिछले कुछ हफ्ते बढ़िया नहीं रहे हैं. वो टेस्ट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हैं. हाल ही में रणजी ट्रॉफी में खेले गए मैच में वो फ्लॉप रहे थे. न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत उनके लिए सही नहीं रही है. पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन वो शून्य पर आउट हो गए. आठ गेंद खेलने के बाद वो आउट हो गए. उन्हें फ्रेजर शेट ने पवेलियन भेजा. राहुल की खराब फॉर्म मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है. (Photo: ANI)

विज्ञापन

साईं सुदर्शन

साईं सुदर्शन 3 / 6

साईं सुदर्शन को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए चुना गया है. वो प्लेइंग-11 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. हालांकि न्यूजीलैंड A के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेकार रहा है. उन्होंने 13 गेंद खेली और शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. सुदर्शन एक भी गेंद अच्छे से नहीं खेल पाए. उनका ऐसा ही हाल रहा तो फिर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल है. साइमन ब्रायन कीने ने उन्हें इस बार शानदार अंदाज में बोल्ड किया. (Photo: ANI)

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर4 / 6

वॉशिंगटन सुंदर की खराब फॉर्म भी चिंता का विषय है. उन्हें भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है. उनके लिए भी न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. बल्लेबाजी में वो फ्लॉप रहे हैं. ऐसा लगा था कि न्यूजीलैंड A के खिलाफ मुश्किल समय में वो एक बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. वो छह गेंद ही खेल पाए. सबसे बड़ी बात ये है कि वो खाता भी नहीं खोल पाए. (Photo: ANI)

विज्ञापन

आकाश दीप

आकाश दीप5 / 6

आकाश दीप भी न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे हैं. वो भी बल्लेबाजी में खाता नहीं खोल पाए. दो गेंद खेलकर वो साइमन ब्रायन कीने का शिकार बने. वो बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड A के खिलाफ कुछ रन बनाकर टीम को सपोर्ट करेंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. आकाश ने गेंदबाजी में भी निराश किया. 10 ओवर उन्होंने कराए लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. (Photo: ANI)

मुकेश चौधरी

मुकेश चौधरी6 / 6

मुकेश चौधरी अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनसे बल्ले से कुछ रन बनाने की उम्मीद भी की जाती है. न्यूजीलैंड A के खिलाफ वो इंडिया A के खाते में रन जोड़ सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. मुकेश सात ही गेंद खेल पाए. साइमन ब्रायन कीने ने अंत में उन्हें आउट किया. कीने ने पहले दिन अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने इंडिया A के पांच खिलाड़ियों को आउट किया. (Image: Instagram/mukesh__33)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन