WWE SmackDown रिजल्ट्स: फेमस स्टार्स बने नए चैंपियन, Roman Reigns की जमकर हुई आलोचना

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़ी चीजें इस बार देखने को मिलीं. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में किन रेसलर्स ने अपने एक्शन से वाहवाही लूटी.

WWE SmackDown
1 / 9
SmackDown में हुए बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE का अगला इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. 7 नवंबर को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी में इसकी तैयारियां चल रही हैं. बड़े मैचों का ऐलान हो रहा है. WWE SmackDown के एपिसोड में शो का बिल्डअप देखने को मिला. टॉप रेसलर्स ने खूब बवाल मचाया. सबसे बड़ी बात है कि दो नए चैंपियन भी मिले. दो रेसलर्स को तगड़ा झटका लगा है. वुमेंस डिवीजन ने भी वाहवाही लूटी. कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन ने भी खूब बवाल मचाया. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन का सैगमेंट2 / 9

सैमी ज़ेन ने शो की शुरुआत की. उनके साथ जॉना गार्गानो और कैंडिसे लेरे भी थे. सैमी ने अपनी ताराफी की. उन्होंने रोमन रेंस पर भी निशाना साधा. रे फीनिक्स वहां पर आए. उन्होंने पेंटा की तारीफ और सैमी के ऊपर तंज कसा. सैमी और फीनिक्स के बीच काफी बहस हुई. वहां पर ट्रिक विलियम्स भी आए. उन्होंने टाइटल शॉट के लिए कहा. उन्होंने सैमी की खूब बेइज्जती की. इनके बीच तगड़ा ब्रॉल भी हुआ. अंत में जनरल मैनेजर वहां पर आए. उन्होंने टैग टीम मैच का ऐलान किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस चैंपियनशिप मैच3 / 9

चेल्सी ग्रीन ने रॉक्सन परेज के खिलाफ वुमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मैच में राकेल रॉड्रिगेज और लिव मॉर्गन ने दखलअंदाजी की. इयो स्काई ने आकर इनके ऊपर हमला किया. ग्रीन ने अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के बाद उनके ऊपर लिव ने हमला किया. टिफनी स्ट्रेटन ने आकर उन्हें बचाया. एक वक्त लगा कि टिफनी ब्रीफकेस लिव के ऊपर कैश-इन करेंगी लेकिन ये नहीं हो पाया. (Photo: WWE.com)

स्ट्रीट फाइट मैच

स्ट्रीट फाइट मैच4 / 9

जूलिया और ब्लैक मोनरो के बीच स्ट्रीट फाइट मैच देखने को मिला. दोनों के बीच ताबडतोड़ एक्शन देखने को मिला. दोनों ने मैच जीतन के लिए खूब हदें पार कीं. मैच में मोनरो का ज्यादा दबदबा देखने को मिला. उन्होंने काफी चतुराई से जूलिया के ऊपर हमला किया. अंत में उन्हें ही जीत मिली. इस मैच में जीत की वो प्रबल दावेदार थी. जूलिया के हाथ इस बार निराशा लगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट5 / 9

रैंडी ऑर्टन ने एंट्री की. उन्होंने कोडी रोड्स की बेइज्जती की. उन्होंने ये भी कहा कि वो कोडी की हालत खराब करने वाले हैं. रोड्स ने गुस्से में एंट्री की. उन्होंने निक एल्डिस और ऑफिशियल्स ने रोका. दोनों के बीच बहुत बात हुई. कोडी ने रैंडी के खिलाफ मैच के लिए कहा. एल्डिस ने कहा कि दोनों का मैच क्राउन ज्वैल में होगा. कोडी ने कहा कि इस बार लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होगा. रैंडी ने उनकी चुनौती स्वीकार की. (Photo: WWE.com)

वुमेंस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस चैंपियनशिप मैच6 / 9

एलेक्सा ब्लिस और टैटम पैक्सले ने वुमेंस चैंपियनशिप मीचीन और बी-फैब के खिलाफ डिफेंड की. सभी रेसलर्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में जेड कार्गिल ने भी बाहर से दखलअंदाजी की. उनकी वजह से ही मीचीन और बी-फैब को जीत मिली. दोनों नए चैंपियन बन गए. ब्लिस और पैक्सले ने हाल ही में टाइटल जीता था. इन दोनों का चैंपियनशिप रन काफी जल्दी खत्म हो गया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच7 / 9

टामा टोंगा और टाला टोंगा का मुकाबला शिंस्के नाकामुरा और कायोकी के साथ हुआ. कायोकी ने शुरुआत में ही हाकू की स्टिक चुरा ली. इसके बाद रिंग के बाहर सभी रेसलर्स के बीच ब्रॉल हुआ. सभी ने एक-दूसरे पर खूब अटैक किया. ये मैच शुरू ही नहीं हो पाया. मामला पहले ही खराब हो गया. (Photo: WWE.com)

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच 8 / 9

सैमी ज़ेन और जॉनी गार्गानो का मुकाबला रे फीनिक्स और ट्रिक विलियम्स के साथ हुआ. चारों रेसलर्स ने खूब एक्शन दिखाया. इस मैच में रिकी सेंट्स ने आकर फीनिक्स पर हमला किया. इस वजह से मैच रद्द हो गया. मैच के बाद हील स्टार्स ने फीनिक्स और विलियम्स पर हमला किया. दोनों को बचाने के लिए पेंटा ने एंट्री की. पेंटा ने इसके बाद सिक्स-मैन टैग टीम मैच का ऐलान किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच9 / 9

सैमी ज़ेन, जॉनी गार्गानो और रिकी सेंट्स का मुकाबला पेंटा, रे फीनिक्स और ट्रिक विलियम्स से हुआ. इनके बीच शुरुआत में ही तगड़ा ब्रॉल हुआ. बड़ी मुश्किल से मैच शुरू हुआ. अंत में पेंटा, रे फीनिक्स और विलियम्स ने जीत हासिल की. विलियम्स ने सेंट्स को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. फेस स्टार्स की अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली. इस मैच के साथ ही शो का समापन भी हुआ. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन