- BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने 25 अक्टूबर 2026 के लिए रखरखाव शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.
- जनकपुरी, निजामुद्दीन, मुंडका, नांगलोई, नेहरू प्लेस, अलकनंदा और नजफगढ़ डिवीजनों के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
- बिजली कटौती का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच निर्धारित किया गया है, जिसमें ज्यादातर इलाकों में 2 से 3 घंटे की कटौती होगी.
- इस शटडाउन का मुख्य उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और भविष्य में तकनीकी खराबी को रोकना है.
राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर आए दिन बिजली से जुड़ा कार्य चलता रहता है, ताकि दिल्ली के क्षेत्रों में बेहतर, सुरक्षित और मजबूत बिजली सप्लाई दी जा सके. लेकिन इस रखरखाव कार्य के कारण उन इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए गुल रहती है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BRPL ने 25 अक्टूबर के लिए आधिकारिक मंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 25-10-2026) जारी कर दिया है, जिसके तहत BRPL के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. आइए जानते हैं किन इलाकों में रहेगा पावर कट और कब बहाल होगी बिजली?
किन इलाकों में 25 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली?
BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा जारी रखरखाव और अपग्रेडेशन का कार्य के लिए 25 अक्टूबर 2026 के लिए आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है, उसके अनुसार, ये मेंटेनेंस ड्राइव BRPL नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले जनकपुरी, निजामुद्दीन, मुंडका, नांगलोई, नेहरू प्लेस, अलकनंदा और नजफगढ़ डिवीजनों के कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में जिला केंद्र जनकपुरी, सुभाष नगर, अशोक नगर, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया (फेज I-II), ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर II, सेवा नगर, मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और सागरपुर जैसे घने इलाके शामिल हैं.
कितनी देर के लिए रहना पड़ेगा बिना बिजली के?
बिजली कटौती का समय अलग-अलग डिवीजनों और कार्यों के आधार पर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच निर्धारित किया गया है, जबकि ज्यादातर इलाकों में यह शटडाउन 2 से 3 घंटे तक ही रहेगा. सुबह के स्लॉट में कार्य 09:00 से 12:00 बजे, 10:00 से 13:00 बजे और 11:00 से 14:00 बजे के दौरान होगा. वहीं, दोपहर के स्लॉट में निजामुद्दीन के इलाकों में दोपहर 14:00 से 16:00 बजे तक और जनकपुरी डिवीजन के कुछ ब्लॉक में दोपहर 14:00 से 17:00 बजे 15:00 से 18:00 बजे के बीच बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
कौन-कौन सा कार्य किया जाएगा?
इस शटडाउन का मुख्य उद्देश्य पावर ग्रिड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और भविष्य में होने वाली तकनीकी खराबियों को रोकना है. इस दौरान BRPL की टीमों द्वारा ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, रिंग मेन यूनिट (RMU) की सर्विसिंग व सफाई, हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) का रखरखाव और नए LTAB केबल बिछाने (LT Circuit Network Upgradation) का काम किया जाएगा.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया इन प्रभावित एरिया में शामिल हैं, तो सलाह दी जाती है कि बिजली कटौती के दौरान पानी की टंकी भरने व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करने जैसे काम समय रहते निपटा लें ताकि आपको बाद में परेशान न होना पड़े. इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत बिजली के भारी उपकरणों को चालू न करें (फ्रिज, एसी, पानी का मोटर आदि) क्योंकि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव अगर रहता है, तो ये उपकरण खराब हो सकते हैं या आपात की स्थिति बन सकती है. इसलिए 10-15 मिनट का इंतजार करें फिर चालू करें.