क्या आप भी हर छोटी-बड़ी बात भूल जाते हैं? याददाश्त मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये 4 प्राचीन तरीके

How To Remember Old Thing For long Time: क्या आप भी बातों को जल्दी भूल जाते हैं, जिस कारण आपको चीजों को दोबारा याद करने के लिए काफी परेशानी होती है? आइए आपको बताते हैं 4 ऐसे प्राचीन तकनीक, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते है.

Method Of Loci Memory Palace

किसी भी बात को लंबे समय तक कैसे याद रखें? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • कनाडाई लेखक और मेमोरी ट्रेनर डॉ. एंथनी मेटिवियर ने याददाश्त मजबूत करने के 4 प्राचीन तरीके बताए हैं.
  • इन तकनीकों में सॉन्गलाइन्स और लैंडस्केप, मेमोरी पैलेस, निन्जा तकनीक और गांठ लगाकर याद रखना शामिल हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी रास्तों को याद रखने के लिए उन्हें कहानियों का रूप देते थे, जिसे सॉन्गलाइन्स और लैंडस्केप तकनीक कहते हैं.
  • याददाश्त कमजोर होने पर डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह किसी पोषक तत्व की कमी के कारण भी हो सकता है.

क्या आप भी हर छोटी-मोटी बातों या रास्तों, चीजों को जल्दी भूल जाते हैं, जिस कारण आपको उन चीजों को याद करने में बहुत परेशानी होती है. यह समस्या छोटी लग सकती है, लेकिन जो लोग इस समस्या का शिकार हो जाते हैं, उन्हें ही मालूम होता है कि इस भूल जाने की समस्या के कारण कितना कुछ झेलना पड़ता है. कई बार साथ रहने वाले लोग भी इसी समस्या का मजाक बनाने लगते हैं, जिससे व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको ऐसे प्राचीन और पारंपरिक तकनीकों के बारे में बताएंगे, जो आपके काफी काम आ सकती है.

विज्ञापन

अच्छी मेमोरी के लिए क्या करें?

कनाडाई लेखक, मैग्नेटिक मेमोरी मेथड के संस्थापक व मेमोरी ट्रेनर डॉ. एंथनी मेटिवियर याददाश्त मजबूत करने और चीजों को याद रखने करने के लिए ये 4 प्राचीन तरीके बतातें हैं, उनका मानना है कि; यह प्राचीन तकनीकें आज भी काफी काम आ सकती हैं. पहले जब कोई उपकरण नहीं हुआ करता था, तो लोग इन्हीं तरीकों को अपनाकर पुरानी से पुरानी बातों को लंबे समय तक याद रख पाते थे, इतना ही नहीं, आज भी कई लोग रोजमर्रा के जीवन में इनका इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

सॉन्गलाइन्स और लैंडस्केप तकनीक

चीजों को लंबे समय तक याद रखने के लिए आप सॉन्गलाइन्स और लैंडस्केप तकनीक को अपना सकते हैं. डॉ. एंथनी मेटिवियर के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी लोग रास्तों व खास जगहों को याद रखने के लिए उन्हें कहानियों की शक्ल दे देते थे, इससे ये होता था कि जब भी वह उन रास्तों से गुजरते, तो उन्हें तुरंत याद आ जाता था कि ये क्या है और यहां क्या हुआ था. ऐसे में अगर आपको भी रास्ते जल्दी याद नहीं होते हैं या फिर आप रास्तों को जल्दी भूल जाते हैं, तो आप इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यूनान की ये तकनीक भी आ सकती है काम

जो लोग बातों और कुछ जरूरी चीजों को जल्दी भूल जाते हैं, उनके लिए यूनान की मेमोरी पैलेस तकनीक काफी मददगार साबित हो सकती है. बताया जाता है कि प्राचीन यूनान के जरूरी चीजों को याद रखने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करते थे. इसके लिए परिचित जगह, जैसे घर या अपने कमरे को मन में याद रखना होता है और फिर जानकारियों को घर के अलग-अलग कमरों या कमरे के कोने से जोड़ दिया जाता है. इससे ये होगा कि जब भी व्यक्ति उन जगहों के बारे में सोचेगा, तो उसे तुरंत उससे जुड़ी बातें याद आने लगेंगी.

विज्ञापन

निन्जा तकनीक

बातों या जरूरी जानकारियों को याद रखने के लिए आप जापानी निन्जा वाली तकनीक का भी सहारा ले सकते हैं. प्राचीन जापानी निन्जा जानकारियों को याद रखने के लिए उन्हें अपने शरीर के अलग-अलग अंगों से जोड़कर याद रखते थे, इससे ये होता था कि जब उन्हें बाते बतानी होती थी, तो वह उन्हें सारी बातें बतानी में आसानी होती थी. आप भी ये तकनीक अपना सकते हैं. जैसे एक उंगली को किसी बात से जोड़ दी, कान को किसी बात से जोड़ दी, ऐसे में अब जब उन अंगों के बारे में सोचेंगे या फिर छूएंगे, तो तुरंत उससे जुड़ी बात आपको याद आ सकती है.

गांठ लगाकर याद रखें

गांठ लगाकर चीजों को याद रखने वाली तकनीक भी आपके काफी काम आ सकती है और इसे कई लोग आज भी अपनाते हैं. इस तरीके में धागे, दुपट्टे या फिर कपड़े में गांठ या घुमाव बनाकर हर गांठ को किसी बात या जानकारी से जोड़ दिया जाता है. यानी की अगर आपको 5 अहम जानकारियों को याद रखना है, तो पांच गांठ लगाना होगा. इसके बाद जब उन गांठ को छूते हैं, तो उस गांठ से जुड़ी बात तुरंत याद आ जाती हैं. पढ़ाई-फॉर्मूला याद रखने के लिए ये तकनीक काफी असरदार साबित होती है और आज भी कई लोग इसे अपनाते हैं.

विज्ञापन

डॉक्टर से सलाह लें

इन सबके अलावा, डॉक्टर से समस्या की जांच करना भी जरूरी है. कई बार शरीर में किसी खास पोषक तत्वों की कमी या फिर गंभीर बीमारी से व्यक्ति भूलने की बीमारी का शिकार हो जाता है और स्थिति को लंबे समय तक नजरअंदाज करना का हाल ये होता है कि समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि व्यक्ति अपनों को ही भूल जाता है. इसलिए जरूरी है कि शरीर में दिख रहे बदलावों को हल्के में न लिया जाए, बल्कि तुरंत डॉक्टर से इसकी जांच कराएं और दवाओं या उनकी सलाह का पालन कर समस्या को ठीक किया जाए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ