ईरान की जेल में कैद दिखे 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक; देखें वायरल VIDEO

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मजाक उड़ाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो ईरान में डिस्प्ले किए गए बिलबोर्ड का है, जिसमें ट्रंप को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है.

donald trump | us president | viral video

ईरान की राजधानी तेहरान में बीच बाजार ट्रंप का मजाक उड़ाता बिलबोर्ड डिस्प्ले किया गया है. X(@MiddleEast_24)

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए एक बिलबोर्ड डिस्प्ले किया है, जिसमें ट्रंप को जेल की सलाखों के पीछे देखा जा सकता है. इस बिलबोर्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ईरान में एक शादी पर हुए हमले के विरोध में इस बिलबोर्ड को राजधानी तेहरान के सबसे बिजी ट्रांसपोर्ट हब में से एक ताजरिश स्क्वायर के ऊपर डिस्प्ले किया गया है. लेकिन यहां विशेष बात यह है कि बिलबोर्ड में जिसे सलाखों के पीछे दिखाया गया है, वह डोनाल्ड ट्रंप का मास्क और विग पहने एक शख्स है. इस बिलबोर्ड में पिंजरे के अंदर एक बिस्तर, टॉयलेट और सिंक भी देख सकते है. वहीं नकली डोनाल्ड ट्रंप को सलाखों के पीछे झपकी लेते हुए और सलाखों को हिलाते हुए देख सकते हैं.

विज्ञापन

अमेरिकी की धमकियों के बीच बिलबोर्ड प्रदर्शित किया

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिडटर्म चुनाव के बाद बड़े हमले करने की धमकी दी है. ईरान ने पलटवार करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में इंटरनेट केबल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है. अमेरिका और इजरायल की हमले की तैयारियों के बीच ईरान ने ट्रंप का मजाक उड़ाने वाला वीडियो जारी किया. जिसमें दिखाए गए बिलबोर्ड को कैप्शन दिया गया है कि इस नजारे को न देखना एक अपराध है. वहीं बिलबोर्ड को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. लोग बिलबोर्ड के वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रहे हैं. ईरान की सरकार ने इस बिलबोर्ड के जरिए चेतावनी दी है कि एक दिन राष्ट्रपति ट्रंप का यह हाल होगा.

विज्ञापन

इजराय की सेना ने ईरान के पास किया शक्ति प्रदर्शन

बता दें कि अमेरिका और इजरायल नवंबर 2026 में ईरान पर हमले करने की योजनाएं बना चुके हैं. ईरान के परमाणु ठिकानों, मिसाइलों के ठिकानों और एनर्जी-ऑयल प्लांट को ध्वस्त करने की तैयारी है. इसी तैयारी के मद्देनजर इजरायल की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान की सीमा के करीब गश्ती उड़ान भरी. सीरिया और इराक के हवाई क्षेत्र से होते हुए ईरान की सीमा के पास पहुंचकर वापस लौटते हुए शक्ति का प्रदर्शन किया. इससे पहले ईरान ने अमेरिका के सामने बातचीत करने के लिए शर्तें रखी हैं. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आरोप लगाया है कि ईरान फिर से परमाणु हथियार बनाने का प्रयास कर रहा है. इसलिए इस बार युद्ध को निर्णायक बनाना जरूरी हो गया है, जिस पर अंतिम फैसला राष्ट्रपति ट्रंप ही लेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ