Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Solar Eclipse 2024: कहां-कहां दिखे अद्भुत नजारे, देखें Ring of Fire की वीडियो

Solar Eclipse 2024 Ring of Fire: साल 2024 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण बीते दिन पूरी दुनिया ने देखा। हालांकि इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सका, लेकिन इस अद्भुत खगोलीय घटना के साक्षी लोग बने, जिन्होंने इसे अपने कैमरों में कैद किया। आप भी देखिए कहां-कहां अद्भुत नजारे देखने को मिले...

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Apr 9, 2024 10:53
Longest Solar Eclipse of 21st Century
सदी के सबसे लंबे सूर्यग्रहण का अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बेसब्री से इंतजार है।

Solar Eclipse 2024 Photos Videos Viral: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है, जो सोमवती अमावस्या के दिन 8 अप्रैल 2024 को लगा था, यानी बीती रात करीब 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हुआ ग्रहण देररात करीब 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म हुआ। ग्रहण करीब 5 घंटे 10 मिनट लगा रहा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण रहा और यह घटना अपने आप में इतनी अद्भुत और खगोलीय रही कि इसे देखने के लिए लोग समुद्र के किनारे उमड़े। अब ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2076 में दिखाई देखा। वहीं यह ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण आज से 54 साल पहले साल 1970 में नजर आया था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्ण सूर्य ग्रहण का लाइव टेलीकास्ट किया। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया, लेकिन पूरी दुनिया में लोगों ने इसे देखा। सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, बरमूडा, नीदरलैंड, कोलंबिया, क्यूबा, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमैका, नॉर्वे, पनामा, निकारागुआ, रूस, स्पेन, ब्रिटेन और वेनेजुएला आदि देशों में देखा गया। आइए इस ग्रहण की कुछ तस्वीरें और वीडियो हम भी आपको दिखाते हैं…

---विज्ञापन---

 

 

 

 

 

 

 

 

First published on: Apr 09, 2024 06:35 AM

संबंधित खबरें