Assam Crime News: असम के सिलचर जिले के कछार इलाके में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। 28 साल के एक शख्स ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर 30 साल की महिला के साथ 2 बच्चों के सामने पहले रेप किया, फिर महिला को एसिड डालकर जला दिया। पुलिस के अनुसार मामला 22 जनवरी का है, आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है। महिला को इलाज के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SMCH) में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:केरल में डबल मर्डर; 5 साल पहले पड़ोसी की पत्नी को मारा, अब सास और पति को… हत्यारे ने बताई ये वजह
महिला के बड़े बेटे की उम्र 6 साल है, जिसने अपनी मां के साथ हुई बर्बरता का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मामला 23 जनवरी को दर्ज किया गया है। वारदात के समय पीड़िता का पति घर पर नहीं था। महिला के पति के अनुसार आरोपी उसके घर में घुसा और 2 बच्चों के सामने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने तेजाब डालकर पत्नी को जला दिया। बच्चे अभी तक सहमे हुए हैं। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पत्नी को आरोपी ने दी थी धमकी
21 जनवरी की शाम को वह अपने घर से बाहर गया था। आरोपी ने उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर पत्नी से मोबाइल नंबर मांगा। पत्नी ने उसे बुरी तरह डांटा और वहां से जाने के लिए कहा। आरोपी ने पत्नी को देख लेने की धमकी दी और मौके से चला गया। 22 जनवरी को वह घर लौटा तो पत्नी फर्श के ऊपर पड़ी थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। शरीर पर तेजाब से जलाए जाने के निशान थे। वह किसी तरह अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल लेकर गया, जहां से उसको सिलचर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें:‘परीक्षा केंद्र में बुर्के पर लगे बैन…’, नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, बताई ये वजह
पुलिस ने 23 जनवरी को ढोलई थाने में एफआईआर दर्ज की है। ढोलई थाने के प्रभारी जोनपन बे के अनुसार आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। अभी पीड़िता बयान देने की हालत में नहीं है। एसएमसीएच से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जाएंगी। पीड़िता के पति के अनुसार पहले भी आरोपी कई महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है। वह शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाता है, उनसे मोबाइल नंबर मांगता है। कई बार पंचायती तौर पर आरोपी को समझाया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines