श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप को अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और संगठित बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए श्रद्धालु यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारियां एक ही जगह से ले सकते हैं। इसमें मौसम की स्थिति से लेकर हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग और रूट मैप तक की पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी इसमें नोटिफिकेशन की सुविधा मिल जाएगी। अगर आपने भी अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो अपने फोन में इस ऐप को जरूर डाउनलोड कर लें। यहां ऐप को डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस देखिए।
ऐप के खास फीचर्स कौन से?
इस ऐप के जरिए यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारियां ले सकते हैं। जैसे, गुफा क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाएं, मौसम पूर्वानुमान, यात्रा के लिए मार्ग, स्वास्थ्य सलाह, क्या करना है क्या नहीं, यहां तक कि हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिल जाएगी। इसके अलावा, सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए भी सुविधा ले सकते हैं, जिसमें SOS कॉल अलर्ट सिस्टम, लाइव ट्रैकिंग से लेकर हर जरूरी नोटिफिकेशन की सर्विस का लाभ ले सकते हैं। इस ऐप को यात्री अपने यात्रा परमिट फॉर्म नंबर से लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए डिवाइस की लोकेशन एक्सेस करने की परमिशन देनी होगी, जिससे लाइव ट्रैकिंग हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: IRCTC का ऑफर, बिना पैसे करें ट्रेन का सफर, 14 दिन में किश्तों में दें किराया
कैसे डाउनलोड करें ऐप?
श्री अमरनाथजी यात्रा (Shri Amarnathji Yatra App) ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, QR कोड स्कैन करके भी ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद लॉगिन कर लें, इसके बाद आपके सामने यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी। यात्रा से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान करना चाहते हैं, तो इसमें हेल्प डेस्क का ऑप्शन मिल जाएगा, जिसमें अपनी समस्या के बारे में बता सकते हैं।
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। अगर आप भी रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो 31 मई 2025 तक कर सकते हैं। यह यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के 9 खुलासे, NIA की जांच में अब तक जानें क्या-क्या सच आए सामने?
संबंधित खबरें
सरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
14 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
15 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
48 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines