पहलगाम आतंकी हमले के 9 खुलासे, NIA की जांच में अब तक जानें क्या-क्या सच आए सामने?

पहलगाम आतंकी हमले की NIA जांच शुरू हो गई है और अब तक जांच में कई सुराग हाथ लग चुके हैं, जिनमें 2 सबूत बेहद अहम हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों ने भी हमले को लेकर कई बातें NIA अधिकारियों को पूछताछ में बताई हैं।

Pahalgam Terror Attack NIA Investigation
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, IG के नेतृत्व में NIA की उच्च अधिकारियों की टीमें पहलगाम पहुंचीं। एक टीम ने बैसरन घाटी से आतंकी हमले के साक्ष्य जुटाए। एक टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

एक टीम ने आतंकी हमले के पीड़ितों से मिलकर उनके बयान दर्ज किए। आतंकी हमले में 25 भारतीय पर्यटकों समेत 26 लोगों की जान गई थी। पहलगाम में आतंकी हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LET) द्वारा कराया गया था। वहीं NIA की जांच में आतंकी हमले से जुड़े कई सुराग हाथ लगे हैं।

Advertisment

 

NIA की जांच में अब तक हुए खुलासे…

1. आतंकी जंगलों के रास्ते बैसरन घाटी तक पहुंचे थे। आतंकियों ने पहलगाम तक आने के लिए पैदल 20 से ज्यादा घंटे का सफर तय किया था।

विज्ञापन

2. 2 आतंकी दुकानों के पीछे से निकलकर टूरिस्टों के बीच आए थे। उन्होंने टूरिस्टों को कलमा पढ़ने को कहा। मना करने पर आतंकियों ने 4 लोगों को गोलियां मार दी।

3. 4 लोगों को गोलियां मारने के बाद टूरिस्टों में भगदड़ मच गई थी। वे जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे तो 2 आतंकी और आ गए, जिन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की।

विज्ञापन

4. बैसरन घाटी तक आतंकियों को आदिल थोकर लाया था। उसने ही घाटी तक आने वाला जंगल का रास्ता आतंकियों को बताया। आदिल थोकर कश्मीर का ही रहने वाला है।

5. चारों आतंकी टूरिस्टों पर फायरिंग करने के बाद जंगल के रास्ते ही फरार हुए थे। आतंकियों ने भागने से पहले 2 टूरिस्टों के स्मार्टफोन भी छीन लिए थे।

विज्ञापन

6. चारों आतंकी सेना की वर्दी पहने हुए थे और उनके कपड़ों पर कैमरे लगे हुए थे। इस कैमरों से वे हमले की वीडियो बना रहे थे। यह कैमरे कंधों पर लगे हुए थे।

7. आतंकियों के हाथों में विदेशी हथियार थे। चारों आतंकियों ने AK-47 राइफल से गोलियां बरसाईं। अमेरिका में बनी M4 असॉल्ट राइफल भी थी, जिनके कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन

8. आतंकी हमले का एक वीडियो NIA को मिला है, जो अहम सबूत है। इसे एक फोटोग्रामफ ने ऊंचाई से बनाया था। वीडियो में आतंकी फायरिंग करते दिख रहे हैं।

9. NIA ने भारतीय सेना के एक अफसर के बयान दर्ज किए हैं, जो हमले के समय मौके पर था। परिवार संग छुट्टियां मनाने आया था। वह कश्मीर में ही निुयक्त है।

विज्ञापन

10. पुलिस कंट्रोल रूम को पहला कॉल 22 अप्रैल को दोपहर करीब 2.30 बजे नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की नवविवाहिता पत्नी ने किया था, जो गोली लगने से घायल थे। घटनास्थल पर सबसे पहले पहलगाम के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) पहुंचे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ