Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया शंकर मिश्रा, एयर इंडिया फ्लाइट में महिला से बदसलूकी का आरोप

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शख्स शंकर मिश्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों द्वारा उसके फोन का पता लगाने के बाद उसे पहले दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने 4 जनवरी को […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Jan 7, 2023 16:42

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शख्स शंकर मिश्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों द्वारा उसके फोन का पता लगाने के बाद उसे पहले दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने 4 जनवरी को बुजुर्ग महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

---विज्ञापन---

 

क्या है मामला?

यह घटना 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 102 में हुई थी। शराब के नशे में मिश्रा ने केबिन की लाइट बंद होने पर सत्तर साल की एक वरिष्ठ नागरिक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। महिला ने टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा था कि केबिन क्रू स्थिति के प्रति अत्यधिक असंवेदनशील थे।

इसके पहले आज दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) रवि कुमार सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के एक दल ने आईजीआईए मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। उसे दिल्ली लाया गया और मामले में जांच की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बेंगलुरु के संजय नगर में अपनी बहन के घर रह रहा था और बेंगलुरु पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की मदद की।

 

First published on: Jan 07, 2023 04:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.