'तालिबानी' सजा! महिला को भरी पंचायत में जूते मारे, थूक चटवाया, 100 उठक-बैठक कराई, 56 हजार जुर्माना लगाया

Talibani Punishment To Woman: 21वीं सदी में हैं, लेकिन महिलाओं के प्रति भारतीय मर्दों की सोच आज भी काफी छोटी और संकीर्ण है, जिसका जीता जागता उदाहरण यह मामला है, आप भी जानिए…

Woman Insulted In Panchayat

Woman Insulted In Panchayat

Talibani Punishment To Jharkhand Woman By Panchayat: भरी पंचायत में महिला को जलील किया गया। उसे जूते मारे गए। कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई गई। थूक चाटने के लिए मजबूर किया गया। इतनी ही नहीं उस पर जुर्माना भी लगाया गया। मामला झारखंड जिले में गढ़वा शहर के तिसरटेटुका गांव का है। यहां अल्पसंख्यक समुदाय की विवाहित महिला को इसलिए भरी पंचायत में बेइज्जत किया गया कि उस पर पति ने अवैध संबंधों के आरोप लगाए थे, जबकि महिला ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए मेराल पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

चरित्रहीन और डायन होने के आरोप लगाए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की, जिस पर अब जिला SP ने तत्काल कार्रवाई करते के निर्देश दिए और घटना को शर्मनाक बताया। वहीं आदेशों पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने पुलिस पर उसकी शिकायत को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। 30 वर्षीय पीड़ित मुस्लिम समुदाय से है। पंचायत भी इसी समुदाय की हुई थी, जिसमें उस पर चरित्रहीन और डायन होने के आरोप लगाए गए। घटना 15 अगस्त की है। गांव में रहने वाला जब्बार अंसारी, मुजाहिद अंसारी, इलियास अंसारी, साकिर अंसारी, मोकिर अंसारी, असगर अली, इमामुद्दीन अंसारी और इरशाद अंसारी उसके घर आए।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

news24 Whatsapp Channel

SP के आदेश पर हुई आरोपियों पर कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वे सभी जबरन उसे और उसके पति को पंचायत में ले गए। पंचायत में उस पर गांव के ही युवक से अवैध संबंधों के आरोप लगाए गए। महिला और उसके पति ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन पंचायत नहीं मानी और उन्हें सामाजिक बहिष्कार का डर दिखाकर दंड मानने को मजबूर किया। दंड के तहत महिला को 20 जूते मारे। 100 बार कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई। थूक चाटने को मजबूर किया। उस पर 56 हजार जुर्माना भी लगाया। मेराल पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, लेकिन SP ने तुरंत संज्ञान लेते हुए गढ़वा SDPO को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ