Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

असम में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री नंदिता गोरलोसा ने थामा कांग्रेस का हाथ

असम में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री नंदिता गोरलोसा ने थामा कांग्रेस का हाथ

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 23, 2026 08:33

असम में चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले नेताओं में दल बदल का सिलसिला जारी है। अब पूर्व मंत्री नंदिता गोरलोसा ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। नंदिता ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं।

कांग्रेस ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि नंदिता गार्लोसा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पिछले पांच वर्षों से वे दीमा हसाओ की आवाज रही हैं और हमेशा अपने विश्वासों और सिद्धांतों के लिए खड़ी रही हैं। भाजपा में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि हिमंता बिस्वा शर्मा को आदिवासियों की जमीनें बड़ी कंपनियों को बेचने में ही दिलचस्पी है। कांग्रेस कल उन्हें हाफलोंग सीट से अपना उम्मीदवार घोषित करेगी।

---विज्ञापन---

कहा कि भाजपा मंत्री ने हाफलोंग से उम्मीदवार श्री निर्मल लंगथासा, एपीसीसी महासचिव की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश किया। श्रीमती गार्लोसा हाफलोंग सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ेंगी क्योंकि श्री लंगथासा ने जनहित में स्वेच्छा से अपनी सीट खाली करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूरी कर ली जाएंगी।

First published on: Mar 23, 2026 08:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.