LPG Crisis New Update: देश में गैस का संकट होगा खत्म, अमेरिका के बाद रूस का कार्गो शिप Aqua Titan पहुंचा भारत

LPG Crisis in India: भारत में गैस का संकट खत्म होने वाला है, क्योंकि 2 विशालकाय कार्गो शिप गैस लेकर भारत पहुंच गए हैं। एक अमेरिका से आया है और एक रूस से आया है। इससे पहले 3 शिप होर्मुज स्ट्रेट क्रॉस करके भारत आए थे और अगले हफ्ते 2 और शिप भारत आ जाएंगे।

LPG CRISIS

देश में गैस और तेल का पर्याप्त स्टॉक है।

America Russia LPG Supply: अमेरिका के टेक्सास से LPG लेकर आया टैंकर Pyxis Pioneer अनलोडिंग के लिए तैयार है। वहीं रुस से कच्चा तेल लेकर Aqua Titan भी न्यू मैंगलौर पोर्ट पर डॉक कर चुका है। बता दें कि पिक्सिस पायनियर (Pyxis Pioneer) पिछले रविवार को सुबह अमेरिका के टेक्सास से निकला था और आज सुरक्षित मंगलुरु बंदरगाह पहुंचा। इसके बाद अब रूस का एक्वा टाइटन (Aqua Titan) कार्गो शिप भी सुरक्षित मंगलुरु पहुंच गया है।

विज्ञापन

अगले हफ्ते 2 ओर कार्गो शिप भारत पहुंचेंगे

आगामी हफ्ते में 2 और LPG कार्गो शिप भारत पहुंचेंगे। 25 मार्च को ‘अपोलो ओसियन’ करीब 26687 टन गैस लेकर भारत पहुंचेगा। इससे इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम अपनी जरूरतें पूरी करेंगे। 29 मार्च को एक और जहाज 30000 टन गैस लेकर आएगा, जिससे HPCL अपनी जरूरतें पूरी करेगा, यानी इस हफ्ते मंगलुरु में 72700 टन से ज्यादा रसोई गैस पहुंचेगी, जिससे तीनों कंपनियां दक्षिण भारत के राज्यों के रसोई गैस की जरूरत को पूरा करेंगी।

विज्ञापन

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टेंशन ज्यादा बढ़ रही

अमेरिका ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 48 घंटे का टाइम दिया है, नहीं तो ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला होगा। लेकिन ईरान ने पलटवार करते हुए गल्फ देशों के बिजली संयत्रों को मैप पर प्रदर्शित करके मैसेज दिया कि Say Goodbye to Electricity… ईरान ने कहा है कि अगर उसके बिजली संयत्र पर हमला किया गया तो वह सभी गल्फ देशों के बिजली संयत्रों को निशाने पर लेगा और मिसाइल अटैक करके पूरे गल्फ क्षेत्र को अंधेरे में डुबो देगा।

होर्मुज स्ट्रेट केवल दुश्मनों के लिए बंद रहेगी

इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) में ईरान के प्रतिनिधि अली मौसवी ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट केवल ईरान के दुश्मनों के लिए बंद रहेगी। मौसवी ब्रिटेन में ईरान के राजदूत भी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय तनाव ही होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने का कारण है। अमेरिका और इजरायल का ईरान पर हमला करना तनाव का कारण है। अगर वे दोनों हमले रोक दें तो सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ईरान को युद्धविराम नहीं गारंटी के साथ जंग खत्म चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ