IPS officer Y Puran Kumar suicide: हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया. उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली. चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल सुसाइड करने के कारण का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. चंडीगढ़ पुलिस की SSP कंवरदीप कौर मौके पर पहुंची हैं. मिली जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में जापान में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
मिली जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी हैं और इस समय मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं. प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने भी पूरे क्षेत्र को घेर लिया है. मौके पर ADGP पूरन सिंह के पास से कोई सुसाइड नहीं मिला है. पुलिस अधिकारी घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीव फुटेज की जांच कर रहे हैं.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बता दें, ADGP पूरन की पत्नी अमनीत पी. कुमार 2001 बैच की हरियाणा कैडर की अधिकारी हैं. वो नागरिक उड्डयन और भविष्य विभाग की कमिश्नर और सचिव के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा, उन्हें विदेशी सहयोग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है लेकिन पता लगाने की कोशिश जारी है. सभी संभावित पहलुओं को देखा जा रहा है. जल्द ही घटना का निष्पक्ष खुलासा किया जाएगा. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. इसके अलावा आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां पर आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी.)
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
1 hr agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
2 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
2 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
3 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
4 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
4 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
5 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines