हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्कूली छात्रों ने रक्षा बंधन पर सेना के जवानों के लिए राखी बनाई, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: रक्षा बंधन उत्सव से पहले दिल्ली और तमिलनाडु के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्व-निर्मित राखी सौंपी। छात्रों ने सीमा पर पहरा दे रहे जवानों के लिए ये राखी बनाई है।

रक्षा मंत्री ने स्कूली छात्रों से वादा किया कि वह देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को उनकी हाथों से बनी राखियां भेजेंगे।

एएनआई से बात करते हुए, सिंह ने कहा, ‘देश के रक्षा मंत्री के रूप में, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं खुद तीनों सेना प्रमुखों को ये राखियां प्रदान करूंगा ताकि ये तीनों सेनाओं के जवानों तक पहुंच सकें।’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैं तीनों सेनाओं के प्रमुखों को ये राखियां प्रदान करूंगा, ये सभी जवानों की कलाई तक पहुंचेंगी।’

तमिलनाडु बनेरगल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ रमा सुब्रमण्यम ने कहा कि बहादुर सैनिकों के लिए कुल 1.5 लाख हस्तनिर्मित राखियां बनाई गईं। सुब्रमण्यम ने कहा, ‘बहुत प्यार और कृतज्ञता के साथ, हम अपने देश के बहादुर सैनिकों के लिए 1.5 लाख हस्तनिर्मित राखी लाए हैं।’

विज्ञापन

इस मौके पर दिल्ली के कुल 21 छात्र अपने शिक्षकों के साथ मौजूद थे। कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर और डॉ रमा सुब्रमण्यम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रक्षा मंत्री के अनुरोध पर, मुंतशिर ने उनके द्वारा लिखित गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ गाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola