Sabse Bada Sawal, 29 May 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करने वाला हूं विशुद्ध राजनीति की। राजनीति भी चुनावी राजनीति वाली। इसमें रणनीति या माइंडगेम अहम हो जाती है। ताल ठोंकी जाती है, दावे किए जाते हैं। वादे किए जाते हैं। आपको यानी मतदाता को लुभाने के लिए। कर्नाटक चुनाव मुकम्मल हो चुका है। कांग्रेस ने 136 सीटें जीतीं। बीजेपी से दोगुना सीटें। अब तैयारियां मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हो गईं।
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए बैठक भी की। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इसकी अध्यक्षता की। राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे। कमलनाथ और 16 अन्य वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए। अंदरखाने से यह भी बात आ रही है कि कमलनाथ में सीएम फेस के तौर पर पेश किया जाएगा। पिछले 20 सालों से बीजेपी सवा साल को छोड़ दें तो सत्ता में है। 2018 में दरअसल, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 230 में से 114 सीटें जीती थी। 116 बहुमत का आंकड़ा है। 109 सीटें जीतकर बीजेपी दूसरे नंबर पर थी। कमलनाथ की सरकार बन गई, लेकिन सत्ता से बेदखल हो गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 21 विधायक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए। उसी दम पर वे आज सरकार चला रहे हैं। ये तो अतीत की बात है। हम वर्तमान पर ही रहते हैं।
बैठक के बाद राहुल गांधी बाहर आए और दावा किया कि हम 150 सीटें जीतेंगे। कांग्रेस ने वचनपत्र जारी कर दिया है। 500 रुपए में हर परिवार को गैस सिलेंडर देंगे। महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देंगे। सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना। सभी किसानों को पूर्ण कर्ज माफी। हर घर को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली। ये वचन पत्र लेकर कांग्रेस सामने आती दिख रही है। बीजेपी ने पलटवार किया।
शिवराज सिंह ने कहा कि दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है। बीजेपी तो 200 सीट जीतेगी। ये कहानी है माइंडगेम की है। अभी तक बीजेपी राजनीति का पिच तैयार करती थी और ताल ठोकती थी बीजेपी। लेकिन अब कांग्रेस ने वह रणनीति अख्तियार कर ली है। अब कहानी पलट गई है क्या? कांग्रेस ऐसी तैयारी करती नहीं दिखती है। छह महीने बाद तो अधिसूचना जारी होगी। दिसंबर में चुनाव होंगे। लेकिन बैठक और चेहरा तय कर लिया। सीटों पर भी ताल ठोंक दी। ऐसे में आज का सबसे बड़ा सवाल मध्य प्रदेश में होगा कर्नाटक जैसा जनादेश? बीजेपी-कांग्रेस में माइंडगेम शुरू, देखिए कर्नाटक चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण पर बड़ी बहस…
यह भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा: गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के साथ की बैठक, स्थिति का लिया जायजा
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
48 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
58 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines