भारत पर अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया और इसके बाद अमेरिका की तरफ से भारत पर आक्रामक तरीके से हमले बोले गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उनके अधिकारियों ने भारत का मजाक उड़ाया, तंज कसे और हमला बोला है। हालांकि, पिछले कुछ घंटों में इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना मित्र बताया और फिर पीएम मोदी ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अमेरिका के साथ रिश्तों को लेकर बयान दिया है।
क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक बात कहने पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया के बारे में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं, लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों पर कहा था कि मैं मोदी के साथ हमेशा मित्र रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा था कि जैसा कि आप जानते हैं, मेरी मोदी के साथ बहुत अच्छी बनती है। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज गार्डन गए थे।
यह भी पढ़ें : ‘जासूस थे डोनाल्ड ट्रंप’, अमेरिका के हाउस स्पीकर माइक जॉनसन का दावा, जेफरी एपस्टीन का मामला
दरअसल भारत-अमेरिका संबंधों में तब तनाव बढ़ गया है जब ट्रंप ने अमेरिका में भारतीय आयातों पर कुल 50% टैरिफ लगा दिया। 25% टैरिफ बेसलाइन था, लेकिन बाकी टैरिफ यूक्रेन में युद्ध के बीच भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद जारी रखने का हवाला देते 25 प्रतिशत टैरिफ जुर्माने के तौर पर लगा दिया। अमेरिका के इस कदम को भारत ने अस्वीकार कर दिया था।
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को सबसे गहरे, सबसे अंधेरे चीन के हाथों खोने की बात कही थी। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान हाल ही में तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद कही थी।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
36 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines