हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

संजय सिंह को रिमांड के बाद कोर्ट ने दी राहत, परिवार से मिलने की मिली इजाजत

विज्ञापन
Sanjay Singh

rouse avenue court permitted sanjay singh to meet family: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को पेश किया गया। कोर्ट ने ईडी की मांग पर 5 दिन की रिमांड दे दी है। संजय सिंह अब 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश होंगे।

हालांकि कोर्ट ने संजय सिंह की रिमांड के बाद थोड़ी राहत भी दी। कोर्ट ने रोजाना आधे घंटे के लिए पत्नी और पिता से मिलने की इजाजत दी है। उनके वकील भी रोजाना आधे घंटे के लिए मुलाकात कर सकेंगे। कोर्ट ने ये भी कहा कि संजय सिंह का ब्लड प्रैशर दिन में दो बार जांचा जाएगा। दिन में उनके ब्लड प्रैशर की निगरानी की जाएगी। दरअसल, संजय सिंह कुछ बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे में कोर्ट ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ये आदेश दिया है।

संजय सिंह ने केस को बताया झूठा

बता दें कि संजय सिंह और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस को झूठा करार दिया है। गुरुवार को हुई मामले की सुनवाई में संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने कहा कि उन्हें बिना आधार के अरेस्ट किया गया है। वहीं ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा पेश हुए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पांच दिन की ED रिमांड पर भेजे गए AAP सांसद संजय सिंह, 10 अक्टूबर को होंगे पेश

उन्होंने कहा कि कुल दो करोड़ का लेनदेन हुआ है। ED के रिमांड पेपर में संजय सिंह के घर पैसे के लेनदेन का जिक्र किया गया है। ईडी ने पहले 10 दिन की रिमांड की मांग की। फिर कहा कि यदि 7 दिन की रिमांड मिल जाती है तो भी ठीक रहेगा। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईडी को 5 दिन की रिमांड दे दी। हालांकि संजय सिंह ने रिमांड पर जाते वक्त केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- मोदीजी हारेंगे, वे चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola