Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बुधवार को मॉडल रिया अहीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके छात्रों के हक की बात रखी थी. रिया अहीर वहीं हैं, जिन्होंने मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस वैन के आगे खड़े होकर उसे रोका था. इस वैन में पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों को लेकर जा रही थी. जिसके बाद रिया सुर्खियों का हिस्सा बनी थीं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद न्यूज24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में रिया अहीर ने कहा, ‘मैंने मेरे संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए बच्चों के लिए उस दिन वहां वैन के सामने खड़ी थीं. उसके बदले मुझे ये सब सहना पड़ रहा है. मुझे समझ नहीं आ रहा, जिन बेटियों को बचाने के लिए आप बड़े-बड़े कैंपेन करते हैं, अपने आपको प्रमोट करते हैं, आज उन बेटियों को आपसे बचना पड़ रहा है.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘जिस दिन मैंने पुलिस वैन को रोका था, जो पुलिस कानून की रक्षक है, वही कानून के खिलाफ जा रही थी. अभी भी वे यही कर रहे हैं. मुझे पुलिस में एफआईआर करवाए हुए 11 दिन हो गए हैं और मेरे हाथ में अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं . अभी तक पुलिस ने नहीं बताया है कि क्या हो रहा है. ना ही जिस कंटेंट के जरिए मुझे ट्रोल किया जा रहा है, वो भी नहीं हटाया गया है. जिन छात्रों के लिए मैं वहां खड़ी थी, वे ही आज मेरा समर्थन कर रहे हैं. मेरे लिए खड़े हैं. लेकिन जिन्हें हमने सत्ता में बैठाया है, ताकि वे देश को आगे ले जा सकें, वो यहां नहीं हैं.’
राहुल गांधी से कैसे संपर्क हुआ, इस सवाल पर रिया ने बताया, ‘जब से हुआ है, सभी हमारे संपर्क में थे, हमें सपोर्ट कर रहे थे. जैसे ही उन्हें पता चला कि हमारे साथ ये हो रहा है. मीडिया से पहले उनकी टीम ने मुझसे संपर्क किया. उनकी टीम ने मुझसे इसकी जानकारी ली. तब से लगातार वे मेरे संपर्क में थे.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘ये लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं हैं. बाहर भी औरत सेफ नहीं है तो हमें घर पर रहना पड़ता है, लेकिन घर पर भी डिजिटली हम सेफ नहीं हैं. इसके जिम्मेदार कौन हैं? अगर हम पुलिस के पास जाते हैं तो वो पुलिस हमारी मदद क्यों नहीं कर रही है.’
बता दें, मुंबई की रिया अहीर, जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं मुस्कान शर्मा, उत्तर प्रदेश की फरहा नाज, झारखंड की नूतन टप्पो तथा कुछ अन्य युवाओं से राहुल ने मुलाकात की. जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।