'24 घंटे तैयार रहना होगा', सेना प्रमुख का बड़ा संदेश; भविष्य के युद्ध को लेकर किया अलर्ट

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मध्य कमान का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सैनिकों से 24 घंटे सतर्क, तकनीक से लैस और आत्मनिर्भर रहने का आह्वान किया.

General Dhiraj Seth Central Command visit
विज्ञापन

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मौजूदा सुरक्षा हालात और भविष्य के युद्धों के लिए सेना की तैयारियों का जायजा लिया है. इसके लिए उन्होंने लखनऊ स्थित मध्य कमान के मुख्यालय का दौरा किया. इस दौरान सेना प्रमुख को मेक इन इंडिया के तहत बने आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने उन्हें इलाके की सुरक्षा स्थिति, नए बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिकीकरण के प्रयासों से अवगत कराया. मध्य कमान के जवानों से मुलाकात के बाद उन्होंने नॉर्थ इंडिया के मुख्यालय का भी दौरा किया और वहां तैनात अधिकारियों व सैनिकों के साथ सीधा संवाद किया.

आत्मनिर्भरता पर दिया पूरा जोर

सैनिकों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि किसी भी सेना की मजबूती उसकी तैयारी, लचीलापन और आत्मनिर्भरता पर टिकी होती है. उन्होंने सभी रैंकों के अधिकारियों और जवानों से आह्वान किया कि वे हर समय मुस्तैद रहें. उन्होंने कहा कि सीमा पर उभरती नई सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सैनिकों का सतर्क और तकनीक के साथ भविष्य के लिए तैयार रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा सकती और हमें हर परिस्थिति के लिए 24 घंटे तैयार रहना होगा.

विज्ञापन

भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारी

दौरे के बाद अपने बयान में सेना प्रमुख ने कहा कि इस यात्रा ने भारतीय सेना की उच्च स्तर की तैयारी को दर्शाया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना लगातार खुद को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान दे रही है. देश में बने स्वदेशी हथियारों के इस्तेमाल से सेना की ताकत कई गुना बढ़ गई है. सेना प्रमुख का यह दौरा देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने और सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार करने के निरंतर प्रयासों को दिखाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ