PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, ग्लोबल अफेयर्स के चीफ बोले-तकनीकी गलती

Meta Apology PM Modi Video: फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटने के विवाद पर मेटा ने औपचारिक रूप से माफी मांग ली है. संसदीय समिति ने मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग से 3 दिन के अंदर बिना शर्त माफी की मांग की थी. कंपनी के ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल काप्लान ने इसे गलती बताते हुए सरकार से खेद जताया.

META.jpg (1)

Meta Apology PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से हटाए जाने के विवाद में टेक कंपनी मेटा (Meta) ने भारत सरकार और संसदीय समिति के कड़े रुख के बाद माफी मांग ली है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय समिति ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया था. समिति ने मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग को 3 दिन के भीतर बिना शर्त लिखित माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया था.

विज्ञापन

चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल काप्लान का बयान जारी

संसदीय समिति की इस सख्त चेतावनी के बाद मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल काप्लान ने बयान जारी कर इस पूरे मामले पर कंपनी की ओर से खेद व्यक्त किया है. जोएल काप्लान ने कहा, “मैंने पीएम मोदी की पोस्ट पर लगाई गई पाबंदी और इस गलती के लिए मेटा की ओर से केंद्रीय मंत्री से औपचारिक माफी मांगी है.”

विज्ञापन

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पीएम मोदी द्वारा साझा किया गया एक वीडियो फेसबुक पर करीब 5 से 6 घंटे के लिए ब्लॉक हो गया था. हालांकि कंपनी ने इसे एक तकनीकी खराबी करार दिया है, लेकिन संसदीय समिति और आईटी मंत्रालय ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए जवाबदेही तय करने के सख्त निर्देश दिए थे.

विज्ञापन

गूगल इंडिया पर भी शिकंजा कसने की मांग

संसदीय समिति ने सिर्फ मेटा ही नहीं, बल्कि टेक दिग्गज गूगल इंडिया के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है. हाल ही में हैदराबाद साइबर पुलिस ने फर्जी ऐप्स के जरिए निवेशकों से 48 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में गूगल इंडिया के प्रमुख को सह-आरोपी बनाया है.

पीड़ितों का आरोप है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद फर्जी ऐप्स पर भरोसा करके उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई गंवाई. समिति ने इच्छा जताई है कि भारत सरकार हैदराबाद पुलिस की तर्ज पर ही गूगल इंडिया के खिलाफ केंद्र के स्तर पर भी इसी तरह की कठोर कानूनी कार्रवाई करे ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही तय हो सके

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ