---विज्ञापन---

बांग्लादेश अब पाकिस्तान बना, ये वो देश नहीं जिसके लिए लड़े थे आजादी की लड़ाई – रोते हुए बोलीं शेख हसीना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसे ही उन्होंने भाषण देना शुरू किया, वह रो पड़ीं. इसके बाद उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि मैं आज पूर्व पीएम के तौर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बेटी के तौर पर बात कर रही हूं.

---विज्ञापन---

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश अब पाकिस्तान बन चुका है और भारत के लिए चिंता जरूरी हैं. उन्होंने को एक विफल देश बताते हुए कहा कि ये वो देश नहीं, जिसके लिए आजादी की लड़ाई लड़ी गयी थी. इस देश की आजादी के लिए साल 1971 में 30 लाख लोगों ने जान दी थी.

‘मैं जरूर वापस आऊंगी’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसे ही उन्होंने भाषण देना शुरू किया, वह रो पड़ीं. इसके बाद उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि मैं आज पूर्व पीएम के तौर पर नहीं, बल्कि शेख मुजीबुर रहमान की बेटी के तौर पर बात कर रही हूं. मैं अपने देश से दूर हूं, लेकिन मैं कभी भी अपने लोगों से अलग नहीं हुई. मैंने और मेरे परिवार ने बांग्लादेश की आजादी के लिए लिए लड़ाई लड़ी थी. मुझे जान से मारा जा सकता है, मेरी हत्या की जा सकती है. लेकिन मैं अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हट सकती. मुझे अपनी चिंता नहीं, मैं बांग्लादेश के लोगों से प्यार करती हूं और मैं जरूर वापस आऊंगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : वतन लौटते ही शेख हसीना के साथ क्या होगा? बांग्लादेश के मंत्री ने कर दिया बड़ा खुलासा

बता दें, शेख हसीना ने नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में वर्चुअली तौर पर बांग्लादेश की जनता को संबोधित किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया, केवल लाइव वॉयस सुनाई गई.

---विज्ञापन---

‘छात्र आंदोलन था साजिश’

शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में 5 अगस्त का आंदोलन एक साजिश थी. इसके मास्टरमाइंड मोहम्मद यूनुस थे. मेरे खिलाफ 600 मामले दर्ज किए गए. हमारी पार्टी आवामी लीग के लोगों का उत्पीड़न हुआ, उन्हें फर्जी मामलों में फंसाया गया. बांग्लादेश में 500 फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है.

यह भी पढ़ें : ‘वो मुझे जान से मार सकते हैं…’, बांग्लादेश लौटने का प्लान बना रही हैं शेख हसीना, बताई आखिरी ख्वाहिश

---विज्ञापन---

बांग्लादेश में छात्रों के आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण नहीं था. हमने बातचीत के जरिए इस मुद्दे का शांति से समाधान निकालने की कोशिश की. लेकिन कुछ ग्रुपों ने हमारी इस कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया.

First published on: Aug 05, 2026 06:57 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola