मेटा ने कबूली गलती, मार्क जकरबर्ग ने मांगी चाइल्ड पोर्नोग्राफी और डीपफेक कंटेंट पर माफी

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चाइल्ड एब्यूज कंटेंट और डीपफेक वीडियो को लेकर मेटा प्रमुख मार्क जकरबर्ग ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. कंपनी ने स्वीकार किया कि उनके एल्गोरिदम में गंभीर चूक हुई और पैसे लेकर खास कंटेंट को बूस्ट किया गया. मार्क जकरबर्ग ने भरोसा दिलाया है कि ऑनलाइन बाल सुरक्षा और कंटेंट मॉडरेशन की कमियों को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

Meta CEO Mark Zuckerberg

Credit: Social Media

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी ‘मेटा’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जकरबर्ग ने अपनी कंपनी की ओर से हुई गंभीर कमियों को स्वीकार करते हुए आधिकारिक रूप से माफी मांग ली है. जकरबर्ग ने माना कि प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), एआई जनरेटेड डीपफेक और एल्गोरिदम के संचालन में भारी लापरवाही हुई है. मेटा की ओर से जारी बयान में यह बात खुलकर सामने आई है कि उनके सुरक्षा मानकों और फिल्टरिंग सिस्टम में बड़ी चूक हुई थी. कंपनी ने माना कि प्लेटफॉर्म पर कुछ खास प्रकार के हानिकारक और विवादित कंटेंट को तेजी से फैलाने के लिए भारी पैसों का भुगतान किया गया था और एल्गोरिदम ने उसे आगे बढ़ाने का काम किया. इस खुलासे के बाद से ही दुनिया भर में मेटा के कंटेंट मॉडरेशन और ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी पर सवाल उठ रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

दरअसल, दुनिया भर की टेक एजेंसियों और यूजर ग्रुप्स की तरफ से मेटा पर लगातार यह दबाव बनाया जा रहा था कि वह अपने प्लेटफॉर्म्स से नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़े कंटेंट और फर्जी डीपफेक वीडियो को तुरंत हटाए. जांच में पाया गया था कि कई रिपोर्ट के बावजूद ऐसे संवेदनशील कंटेंट समय पर नहीं हटाए गए.

जकरबर्ग ने दिया सुधार का भरोसा

अपनी गलतियों पर गहरा दुख और खेद व्यक्त करते हुए मार्क जकरबर्ग ने कहा कि मेटा अपने सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह से नया और मजबूत बना रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी किसी भी चूक को रोकने के लिए एल्गोरिदम में कड़े बदलाव किए जा रहे हैं और बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ