हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजा हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, सोनम ने खुद खाई में फेंका था पति का शव

राजा हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद सोनम ने शव को खाई में फेंकने में मदद की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के साथ सोनम सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

विज्ञापन
राजा हत्याकांड में पकड़ी गई पत्नी सोनम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर अब तक सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। इंडिया टूडे से बातचीत करते हुए शिलांग के डीआइजी ने बताया कि जब राजा की हत्या कर दी गई तो तीनों किलर के साथ मिलकर सोनम ने भी शव को खाई में फेंकने में मदद की थी। इतना ही नहीं, सोनम एक कातिल के साथ स्कूटी से दस किमी तक गई थी, जो कैमरे में कैद हो गया था।

शुरुआत में सोनम ने कहा था कि वह होश में नहीं थी, वह गाजीपुर कैसे पहुंची, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। शुरू में जब पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह गुमराह करने की कोशिश कर रही थी लेकिन जब मेघालय पुलिस ने सबूतों को दिखाने के बाद पूछताछ की तो उसके पास कोई जवाब नहीं था।

इसके बाद सोनम टूट गई और फिर हत्या की बात कबूल कर ली है। हालांकि अब राज और सोनम दोनों अपना गुनाह कबूल लिया है। अब दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब पुलिस दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola