देश में क्‍यों फेल हो रहे एग्‍ज‍िट पोल? चुनाव आयोग ने बताया पूरा सच

Election Commission: ईवीएम पर लगे तमाम आरोपों पर चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव से 5-6 महीने पहले मशीनों की जांच होती है, इसके बाद ही मॉकपोल किया जाता है।

Election Commission | Voter List Revision | Bihar Election

चुनाव आयोग ने बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर नया आदेश जारी किया है।

Election Commission on Exit Poll 2024: हरियाणा विधानभा चुनाव 2024 के तमाम एग्‍ज‍िट पोल फेल हो गए थे। सर्वों में जहां प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत की तरफ बढ़ते दिखाया जा रहा था 8 अक्टूबर को नतीजे आने के बाद यहां सब उलट हो गया और अब बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव आयोग ने एग्‍ज‍िट पोल पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

चुनाव नतीजे आने से पहले एक पूरी प्रकिया होती है

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार मतगणना के दिन पहला र‍िजल्‍ट सुबह 9.10 बजे आता है। जबकि मतदान खत्म होने के बाद रात 8.05 बजे ही मीडिया में चुनाव के रुझान द‍िखाने जाने लगते हैं। इस वजह से एग्‍ज‍िट पोल और चुनाव पर‍िणाम में बड़ा अंतर सामने होता है। उन्होंने कहा कि नतीजों के ऐलान से पहले आंकड़ों को बहुत सारी प्रक्रि‍या से गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन

ईवीएम मशीन की मतदान से पहले पूरी जांच होती है

ईवीएम पर लगे तमाम आरोपों पर चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव से 5-6 महीने पहले मशीनों की जांच (एफएलसी) होती है। इसके बाद मॉकपोल किया जाता है, फिर इससे पेजर कनेक्‍टेड किया जाता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर राजनीतिक पार्टियों की जो भी श‍िकायत आई हैं, हम सभी के जवाब देंगे। यह हमारी ड्यूटी है कि हम राजनेता और आम लोगों को ईवीएम कब, कैसे काम करती है? इसकी पूरी जानकारी दें।

विज्ञापन

ईवीएम पर सबकी शंका दूर करना हमारी जिम्मेदारी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पर लगे आरोपों पर हम सबको उनके सवालों का जवाब देंगे। ईवीएम पर जो प्रश्न उठाए गए हैं उनका ल‍िखकर, मीडिया में पब्‍ल‍िश करवा सभी को इसके प्रति जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब मशीन कम‍िशन‍िंग होती है, तब उसमें बैटरी डाली जाती है। ऐसे में बैटरी कम ज्यादा होने का सवाल ही नहीं उठता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ