हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

President Murmu in Serbia: राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं सर्बिया; कहा- आप हमारे पुराने दोस्त, संबंधों को और आगे बढ़ाएंगे

विज्ञापन

President Murmu in Serbia: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर्बिया की यात्रा पर हैं। वहां पहुंचते ही गुरुवार को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र वुसिक ने बेलग्रेड में पूरे राजकीय सम्मान के साथ प्रेसिडेंशियल पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की।

सर्बिया के स्वागत की तारीफ की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे सर्बिया की यात्रा करके बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि ये यूरोपिय देशों की मेरी पहली राजकीय यात्रा है। मैं राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक और सर्बिया के लोगों को मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए धन्यवाद करती हूं। उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता आपसी विश्वास और समझ पर आधारित है। हम इस रिश्ते में और मजूबती लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

निवेश और व्यापार को आगे बढ़ाएंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति अलेक्जेंडर भारत के साथ हर क्षेत्र में काम करने चाहते हैं। इतना ही नहीं, सर्बिया भारत यानी हमारा पारंपरिक मित्र है, इसलिए हम भी उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने कहा कि हमने अपने लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से व्यापार, निवेश, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, सूचना और डिजिटल प्रौद्योगिकियो और दोनों देशों के बीच संपर्क को ज्यादा बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया। हम संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों में अपने समन्वय और सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।

सर्बिया के राष्ट्रपति ने कही ये बात

इस दौरान बेलग्रेड में राष्ट्रपति मुर्मू के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक ने कहा कि हमने दिल्ली और बेलग्रेड के बीच सीधी उड़ानों को शुरू करने पर चर्चा की है। हम भारत के साथ वीजा व्यवस्था को आसान बनाएंगे। हमने रक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग करने पर चर्चा की है।

विज्ञापन

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola